सूर्या-गुट से जुड़े ये 4 खिलाड़ी, कप्तान Hardik Pandya को कर रहे इग्नोर! MI में भयंकर गुटबाजी का पर्दाफाश
Published - 25 Apr 2026, 03:06 PM | Updated - 25 Apr 2026, 03:18 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हार्दिक की कप्तानी में एमआई ने कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में टीम को हार मिली है तो 2 मैच में उनको जीत मिली है। जहां एक तरफ टीम का प्रदर्शन गिरता जा रहा है तो दूसरी तरफ खबरें हैं कि टीम के अंदर अंदरूनी कलह शुरू हो चुकी है।
ड्रेसिंग रूम में अब दो गुट बन चुके हैं। एक गुट हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के सपोर्ट में नजर आ रहा है तो दूसरा गुट सूर्यकुमार यादव को समर्थन में है। ऐसी खबरें हैं कि सूर्या के गुट के चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि हार्दिक पंड्या की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
सूर्या-गुट से जुड़े ये 4 खिलाड़ी
जब से हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है, तब से टीम के अंदर से गुटबाजी की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसा माना जाता है कि तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को सूर्यकुमार यादव के गुट का खिलाड़ी माना जाता है और यहां तक कहा जाता है कि ये खिलाड़ी जब मैदान पर होते हैं तो कप्तान हार्दिक (Hardik Pandya) की बात को बिल्कुल भी नहीं सुनते हैं।
आरोप यहां तक लगाए जाते रहे हैं कि हार्दिक को कप्तानी से हटाने के लिए यह खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, ताकि टीम प्रबंधन पर दवाब बने और वह हार्दिक से कप्तानी छिनने का बड़ा कदम उठा सके।
MI में भयंकर गुटबाजी का पर्दाफाश
एक समय था जब इस टीम का माहौल काफी बेहतरीन माना जाता था। लेकिन साल 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कमान सौंपने के बाद से टीम में लगातार गुटबाजी की खबरें सामने आती रही हैं। दरअसल, साल 2024 में गुजरात टाइटंस के कैश ट्रेड डील के जरिए मुंबई ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को स्क्वाड में शामिल किया था।
लेकिन ऐसी खबरें थीं कि हार्दिक ने एमआई के सामने शर्त रखी थी कि वह बतौर कप्तान ही टीम में शामिल होंगे और मजबूरीवश टीम मैनेजमेंट को उनकी यह मांग माननी पड़ी और रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया है। इसके बाद खबरें आई थीं कि सूर्या और बुमराह भी कप्तान बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव न हो सका। जबकि रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले के खिलाफ कई सीनियर खिलाड़ी थे।
अभी खत्म नहीं हुई MI की कहानी, ये रास्ता दिला सकता है प्लेऑफ टिकट, अच्छे NRR की भी नहीं जरूरत
क्या Hardik Pandya को गंवानी होगी कप्तानी?
टीम का माहौल पहले जैसा बनाने के लिए टीम मैनेजमेंट काफी प्रयास कर रहा है, लेकिन मौजूदा सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस का रहा है, उसको देखकर कुछ भी सही नहीं लग रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम के मालिक आकाश अंबानी इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और कप्तान बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।
अगर आगामी कुछ मैचों में टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है तो यकीनन हार्दिक (Hardik Pandya) पर गाज गिर सकती है और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि, कप्तानी की दौड़ में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर भी शामिल हैं।
बीच सीजन जाएगी Hardik Pandya की कप्तानी! अब Akash Ambani इस दिग्गज को बनाएंगे MI का नया कप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर