फैंस का इंतजार खत्म! Rohit Sharma के वापसी की डेट कंफर्म, इस दिन फिर से MI के लिए खेलेंगे हिटमैन
Published - 25 Apr 2026, 05:28 PM | Updated - 25 Apr 2026, 05:29 PM
Table of Contents
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोट के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। उनकी वापसी से न केवल टीम का हौसला बढ़ेगा, बल्कि सलामी बल्लेबाजी की समस्या भी सुलझ जाएगी।
हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे Rohit Sharma

IPL 2026 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए।
इस चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था और वह पिछले तीन महत्वपूर्ण पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैचों से बाहर रहे। रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखरा नजर आया, जिससे टीम अंक तालिका में काफी नीचे खिसक गई है।
CSK के कोच ने किया कंफर्म, बताया कब से खेलेंगे MS Dhoni, विकेटकीपिंग करने के राज से भी उठाया पर्दा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वापसी की उम्मीद
ताजा अपडेट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी चोट से काफी तेजी से उबर रहे हैं। उन्हें हाल ही में नेट प्रैक्टिस के दौरान पसीना बहाते देखा गया है, जो इस बात का संकेत है कि वह मैच फिटनेस हासिल कर चुके हैं।
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। सूत्रो के अनुसार इस घरेलू मैदान पर रोहित शर्मा की वापसी तय है।
टीम मैनेजमेंट भी अब और जोखिम नहीं लेना चाहता और हिटमैन को वापस लाकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहता है। हालांकि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह काफी कठिन दिख रही है।
IPL 2026 के 3 कप्तान, जिनकी बीच सीजन छिनेगी कप्तानी, इनको हटाने के मूड में अब टीम ओनर्स
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित क्यों हैं जरूरी?
इस सीजन में रोहित शर्मा ने चोटिल होने से पहले शानदार प्रदर्शन दिखाई थी और 4 मैचों में 137 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल थे। उनके बाहर होने के बाद एमआई ने दानिश मलेवार जैसे युवाओं को मौका दिया, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) न केवल विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि मैदान पर हार्दिक पांड्या को कप्तानी में सलाह देने और टीम का माहौल बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। SRH के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रोहित का अनुभव टीम के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर