इंग्लैंड की जीत के बाद बदला WTC पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, अब ये 2 टीमों का फाइनल खेलना पक्का

Published - 22 Aug 2026, 09:58 AM | Updated - 22 Aug 2026, 10:35 AM

WTC

2027 में होने वाले WTC फाइनल की रेस रोचक होती जा रही है। 9 टीमों में से वेस्टइंडीज की टीम एलिमिनेट हो चुकी है लेकिन अभी भी 8 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हर एक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भी काफी ज्यादा फेरबदल हो रहा है।

ऐसा ही कुछ इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के नतीजे के बाद हुआ। चलिए पहले आपको मैच का हाल बताते हैं, फिर WTC पॉइंट्स टेबल की जानकारी देंगे और ये भी बताएंगे कि कौन सी दो टीमें फाइनल में जगह बनाने की दावेदार नजर आ रही हैं।

लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

WTC 1

इंग्लैंड ने अपने नए पूर्णकालिक कप्तान जो रूट की अगुआई में बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को तीसरे ही दिन बुरी तरह हराया। मेजबान टीम ने एक पारी और 103 रनों से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी 171 पर सिमट गई। अब्दुल्ला शफीक ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं, जोश टंग और ओली रोबिंसन ने पांच-पांच विकेट लिए।

इसके बाद, जवाबी पारी में इंग्लैंड ने 409 रन बनाकर 238 रनों की अहम बढ़त हासिल की। उपकप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वहीं, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट और डैन लॉरेंस ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान खान ने पांच विकेट झटके। इसके बाद, पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 135 रन पर ढेर हो गई और तीन दिनों के अंदर ही मुकाबला खत्म हो गया। इस बार भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कमाल किया और सभी 10 विकेट झटके।

इंग्लैंड को जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा, पाकिस्तान को लगा झटका

WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद, इंग्लैंड सातवें स्थान पर ही बरकरार है लेकिन 12 अंकों की मदद से उसके कुल अंक 50 हो गए हैं। वहीं, उसका PCT भी 24.36% से बढ़कर 29.76% हो गया है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गया है। वहीं, उसका PCT भी 22.22% से घटकर 19.05% पहुंच गया है।

ENG vs PAK लीड्स टेस्ट के बाद, WTC पॉइंट्स टेबल का हाल:

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ डिडक्शन अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 0 40 66.67%
5 भारत 10 5 4 1 0 64 53.33%
6 श्रीलंका 5 1 2 2 0 20 33.33%
7 इंग्लैंड 14 5 8 1 14 50 29.76%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83%
9 पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05%

ये दो टीमें WTC फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हीं दो टीमों को जगह मिलती है, जिनके अंकों का प्रतिशत सबसे ज्यादा होता है। इसी वजह से मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को मजबूत दावेदार माना जा सकता है। पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का PCT 77.78% है। वहीं, दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका का PCT 75% है।

आमतौर पर 65% के आसपास के PCT को फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है। अगर इन दोनों टीमों ने आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तो WTC फाइनल में जगह बना सकती हैं। तीसरे स्थान पर 72.22% PCT के साथ मौजूद न्यूजीलैंड को भी रेस से बाहर नहीं माना जा सकता है।

वहीं, पांचवें स्थान पर मौजूद भारत (PCT 53.33%) भी रेस में है, लेकिन उसका समीकरण उतना आसान नहीं है। टीम इंडिया को अपने शेष 8 मैचों में कम से कम 7 में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। तभी बिना किसी पर निर्भर हुए, आगे जाने का रास्ता खुल सकता है।

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की टीम करेगी पलटवार, टीम इंडिया की इस कमजोरी को उजागर कर देगी कप्तान गिल को झटका

Tagged:

WTC points Table Latest update Pakistan Cricket Team England Cricket Team WTC Final
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com