अफगानिस्तान सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह के फ्लॉप शो बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, नौसिखिए बल्लेबाजों के खिलाफ भी रहे बेअसर
Table of Contents
Arshdeep Singh flop performance: भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज के लिए टीम अगले कुछ दिनों में दिल्ली में इकट्ठा होगी, लेकिन उससे पहले कई खिलाड़ी अलग-अलग जगहों पर टी20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं।
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में भी कई टॉप भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जिसमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, ओपनर अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से कुछ का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि कुछ ने निराश किया है। अर्शदीप भी अब तक ज्यादा खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं और अपने दूसरे ही मैच में 50 से ज्यादा रन लुटा दिए।
फाजिल्का फालकन्स के खिलाफ Arshdeep Singh का शर्मनाक प्रदर्शन

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के 15वें मैच में लुधियाना लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की काफी खराब गेंदबाजी देखने को मिली। फाजिल्का फालकन्स के खिलाफ गेंद के साथ अर्शदीप बेअसर साबित हुए और उन्होंने रन लुटाने के मामले में फिफ्टी पूरी की।
फाजिल्का के बल्लेबाजी लाइनअप में कप्तान शुभमन गिल के अलावा अन्य कोई खास बड़ा नाम नहीं था। इसके बावजूद अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 51 रन खर्च कर दिए।
अर्शदीप सिंह की टीम को मिली रोमांचक मैच में हार
एक तरफ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने काफी खराब गेंदबाजी की, वहीं उनकी टीम को भी 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए फाजिल्का फाल्कान्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने तेजतर्रार पारी खेली और 21 गेंदों में 190.48 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और एक छक्का भी शामिल रहा
171 के लक्ष्य के जवाब में लुधियाना लायंस पूरे ओवर खेलकर 169/7 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। माधव पठानिया ने आखिरी के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।
प्रदर्शन से ज्यादा अपने रिलेशनशिप की वजह से अर्शदीप सिंह बटोर रहे सुर्खियां
पिछले कुछ महीनों में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है, जैसा उनसे उम्मीद की जाती है। आईपीएल 2026 में भी अर्शदीप सिंह खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके बाद, इंग्लैंड दौरे पर भी उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था। आईपीएल से लेकर अभी तक अर्शदीप अपने प्रदर्शन के बजाय पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।
इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है और अब वे खुलेआम कैमरा के सामने हाथों में हाथ डाले दिखाई देते हैं। वहीं, हाल ही में इन दोनों ने एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों का टैटू भी बनाया है, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस चाहते हैं कि अर्शदीप अपनी निजी जिंदगी में खुश रहें लेकिन भारत के लिए भी प्रदर्शन बेहतर करने पर ध्यान दें। अब वे अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: UP T20 लीग में मेरठ ने रचा इतिहास, रिंकू सिंह की कप्तानी में लखनऊ को 94 रनों से रौंदकर दूसरी बार जीता खिताब