IPL 2026 के बीच भारतीय बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, जसप्रीत बुमराह को लिया टीम से बाहर करने का फैसला
Published - 23 Apr 2026, 11:32 AM | Updated - 23 Apr 2026, 11:33 AM
Jasprit Bumrah को लेकर BCCI का खास प्लान तैयार

दरअसल, IPL 2026 के बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया और खिलाड़ियों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. क्योंकि जून से भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेगी. जिस वजह से बोर्ड ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर स्पेशल प्लान बनाया है. खास तौर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बात से बोर्ज आगे की तैयारियों में जुट गया है. अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का फाइनल है और फिर वनडे विश्वकप 2027 का भी आयोजन होगा. हालांकि WTC फाइनल अगले साल है. लेकिन बीसीसीआई पहले से ही अपने तैयारियां पूरी करना चाहती है.
अगर टीम इंडिया को फाइनल खेलना है, तो इस साल सभी टेस्ट सीरीज जीतनी होगी. वहीं, भारत जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगा. लेकिन यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं माना जाएगा. लेकिन खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के हिसाब से यह श्रृंखला अहम मानी जा रही है.
मां के देहांत के चलते घर लौटा CSK का ये खिलाड़ी, जानिए अब कब होगी टीम में वापसी
बुमराह के ऊपर से कम होगा वर्कलोड
किसी भी सीरीज से पहले बोर्ड को इस बात की चिंता सताने लगती है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के ऊपर से वर्क लोड कैसे कम किया जाए. अब बीसीसीआई चाहता है कि बुमराह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के सभी टेस्ट मैच में फिट रहे. भारत को फाइनल में खेलने के लिए सभी रेड बॉल सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड और श्रीलंका से भी टेस्ट मैच खेलने हैं, जो काफी अहम साबित होंगे. इसके बाद साल 2026 जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज खेली जाएगी. जिसमें भारत के सभी अहम खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. ऐसे में बुमराह पर वर्क लोड बढ़ सकता है.
वनडे सीरीज से बाहर होंगे बुमराह
गौरतलब है कि बीसीसीआई चाहता है कि बुमराह (Jasprit Bumrah) सभी टेस्ट मैच खेले. जिसके तहत उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि वर्कलोड की वजह से बुमराह टी20 इंटरनेशनल मैच से भी बाहर हो सकते हैं.
क्योंकि अगले साल में टी20 फॉर्मेट में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है. लिहाजा, बुमराह कई वनडे और T20 सीरीज मिस कर सकते हैं.
टीम में मचा हड़कंप! इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लगा टीम कोच की हत्या का आरोप, बोर्ड ने किया निलंबित
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर