आयुष-धोनी-खलील के बाद CSK का एक और खिलाड़ी हुआ बाहर, इस वजह से छोड़ना पड़ा टीम का साथ

Published - 23 Apr 2026, 11:13 AM | Updated - 23 Apr 2026, 11:21 AM

CSK

IPL 2026: आईपीएल 2026 CSK के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. शुरूआती मुकाबले से पहले ही कई खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं. एमएस धोनी टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही इंजर्ड हो गए थे. वहीं, हाल ही में युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट लगने के बाद आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर हो चुके है. इसी बाच चेन्नई सुपर किंग्स के एक और प्लेयर की लीग से बाहर होने की खबर आई है.

IPL 2026 के बीच CSK के तेज गेंदबाज की मां का हुआ निधन

 CSK

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) के लिए एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, मंगलवार के दिन उनकी मां प्रेमी देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले एक साल से बीमार चल रही थी. उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था.

आईपीएल की वजह से वह CSK के साथ मुंबई में थे. लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी मां के निधन के बारे में पता लगा तो वह तुंरत राजस्थान के भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए. उसी दिन वह अपने ननिहाल 'गढ़वालों का खेड़ा' पहुंचे. उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर डॉ. राजेश के साथ मिलकर अपनी मां का अंतिम संस्कार किया.

IPL 2027 खेलेंगे MS DHONI या इस सीजन के बाद ही लेंगे संन्यास? सामने आ गई बड़ी रिपोर्ट

मुकेश के बुरे वक्त में धोनी ने दिया साथ

गौरतलब है कि मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) का परिवार महाराष्ट्र में रहता था. लेकिन जब उनकी मां का निधन हुआ तो उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भीलवाड़ा जिले के परड़ोदास गांव में हुआ. वहीं, इस दुख की घड़ी में CSK के और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुकेश चौधरी के परिवार के साथ खड़े हुए हैं.

उन्होंने ना सिर्फ अस्पताल में जाकर मुकेश की मां की स्थिति का जायजा किया. बल्कि वह उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं.

मुकेश चौधरी का IPL 2026 में प्रदर्शन

सीएसके (CSK) के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं. उन्होंने इस सीजन सिर्फ एक ही मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 10.50 की औसत और 10.50 की इकॉनमी से 2 विकेट हासिल किए. चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश चौधरी को 30 लाख को बेस प्राइस पर खरीदा था. हालांकि, सीमित ओवर मिलने के बावजूद मुकेश चौधरी का प्रदर्शन औसतन रहा है.

IPL 2026 के बीच भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, 3 खिलाड़ी हुए सस्पेंड

Tagged:

chennai super kings csk Mukesh Choudhary IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

30 लाख के बेस प्राइस में

5
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com