IPL 2021: राशिद खान के सामने एबी डिविलियर्स भी हो जाते हैं बेबस, आंकड़ें दे रहे हैं गवाही

Published - 14 Apr 2021, 06:13 PM

ab de villiers

साउथ अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (Ab de villiers) का क्रिकेट जगत में अपना अलग दबदबा है। वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वह फ्रेंचाइजी लीगों में अपने बल्ले का जादू दिखाते हैं। कैश रिच लीग आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि राशिद खान के सामने उनके आंकड़े बहुत ही निराशाजनक हैं।

राशिद खान के सामने फीके हैं Ab de villiers के आंकड़े

Ab de villiers

विश्व क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार Ab de villiers आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। बड़े-बड़े गेंदबाजों के सामने डिविलियर्स बल्ला खोलने से नहीं कतराते। उन्हें 360 डिग्री यूं ही नहीं कहा जाता, बल्कि वह आईपीएल में भी इसे साबित करते हैं। लेकिन आईपीएल में एक ऐसा गेंदबाज भी है, जिसके सामने डिविलियर्स बल्ला नहीं चला पाते हैं और वह गेंदबाज हैं मौजूदा वक्त के सर्वश्रेष्ठ टी20 स्पिनर राशिद खान।

हैदराबाद के इस स्पिन गेंदबाज राशिद की कुल 37 गेंदों का Ab de villiers ने अब तक आईपीएल में सामना किया है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके सामने सिर्फ 38 रन ही बना पाए हैं। राशिद 3 बार डिविलियर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं। इन आंकड़ों को देखक ये कहना गलत नहीं होगा की राशिद डिविलियर्स पर भारी रहते हैं।

1 रन पर ही कर दिया डिविलियर्स को चलता

ab de villiers

आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए पहले मैच में 47 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैच को आरसीबी के पल्ले में झुका दिया था। मगर अब दूसरे मैच में जब हैदराबाद के सामने डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए, ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए।

स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने डिविलियर्स को सिर्फ 1 रन पर आउट कर दिया। बल्लेबाज सिर्फ 5 गेंद का सामना कर सके और राशिद का शिकार बन गए।

Tagged:

आईपीएल 2021 एबी डिविलियर्स कोरोना वायरस राशिद खान
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com