CSK के करीबी दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान! ऋतुराज गायकवाड नहीं, अब Sanju Samson होंगे कप्तान

Published - 20 Apr 2026, 10:39 AM | Updated - 20 Apr 2026, 12:01 PM

CSK

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है. अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही टीम अब अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई है. पहले एमएस धोनी सीजन की शुरूआत में चोटिल होकर बाहर हो गए थे. फिर एक के बाद एक खिलाड़ी के इंजर्ड होने की खबर आती रही. 5 बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी CSK इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है.

अब आर अश्विन ने खुलासा किया है कि ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी भी छिनी जा सकती है. उनकी जगह संजू सैमसन सीएसके के नए कप्तान नियुक्त हो सकते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ से छिनी जा सकती है कप्तानी

CSK

दरअसल, CSK के लिए खेल चुके भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह बुरा दौर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा. अश्विन का मानना है कि जल्द ही CSK की कप्तानी संजू सैमसन संभाल सकते हैं. उन्होंने कई सालों तक RR की कमान संभाली है, और अपनी अगुवाई में टीम को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है.

जबकि, गायकवाड़ को धोनी का उत्तराधिकारी बनाया गया था. पिछले दो सालों में उन्होंने जब से CSK की कप्तानी की है, तब से टीम का प्रदर्शन गिरता जा रहा है. दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को अपने फैसलों की वजह से भी लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

संजू एक बेहतरीन कप्तान: अश्विन

अश्विन ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा, "मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूँ, लेकिन मुझे लगता है कि किसी न किसी मोड़ पर संजू CSK की कप्तानी ज़रूर करेंगे। मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है।

हालाँकि, मैं यह नहीं चाहूँगा कि वह किसी और की जगह लें या किसी और की विरासत को आगे बढ़ाएँ। उन्हें अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए और अपने ही अंदाज़ में खेलना चाहिए।"

बता दें कि संजू ने आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी. उन्होंने RR को 2022 में फाइनल में पहुंचाया था. अब अश्विन ने संजू की कप्तानी पर बात करते हुए कहा, "जब वह अच्छे मूड में होते हैं, तो वह बहुत अच्छे फ़ैसले लेते हैं। उन्होंने अच्छे और औसत, दोनों तरह के दिन देखे हैं, लेकिन जो बात उन्हें सबसे अलग बनाती है.

वह है उनकी फ़ीडबैक को स्वीकार करने की क्षमता। बहुत कम कप्तान ही ऐसा कर पाते हैं। इसके अलावा, वह खिलाड़ियों के साथ सिर्फ़ पेशेवर तौर पर ही नहीं, बल्कि निजी स्तर पर भी जुड़ते हैं, और इससे मज़बूत रिश्ते बनाने में काफ़ी मदद मिलती है।"

कौन हैं अफगानी क्रिकेटर Shapoor Zadran? जो ICU में लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग! जानें इनकी पूरी कहानी और करियर

धोनी की कप्तानी में CSK ने जीती 5 ट्रॉफी

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने CSK के लिए पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है. उन्होंने चेन्नई को 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 का खिताब जिताया है. मैदान पर वह सही और तुरंत निर्णय लेने के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी कप्तानी में टीम का 58% से अधिक जीत का प्रतिशत रहा है.

जबकि, गायकवाड़ की कैप्टेंसी में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा हार नसीब हुई है. पहले उनकी बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. फिर उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई.

6,6,4,4,4,4,4.... वैभव सूर्यवंशी का फिर आया तूफ़ान, KKR के खिलाफ मचाया कोहराम, 28 गेंदों पर हिलाई दुनिया

Tagged:

Ruturaj Gaikwad Sanju Samson csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com