टीम में चयन न होने की बात आई सामने, तो 17 वर्षीय क्रिकेटर ने खुद की ले ली जान

Published - 01 Aug 2026, 03:28 PM | Updated - 01 Aug 2026, 03:59 PM

Cricketer 4

17 year old cricketer commits suicide: क्रिकेट खेलने वाले हर लड़के और लड़की का सपना होता है कि वो उच्च स्तर तक पहुंच सके। इसके लिए वे खूब मेहनत भी करते हैं। कई बार उन्हें मेहनत का फल मिलता है और उनका चयन आगे के लिए हो जाता है। हालांकि, इनमें से काफी को असलता भी मिलती है।

उनमें से कुछ दोबारा प्रयास करते हैं लेकिन जो हिम्मत हार जाते हैं, वे कुछ ऐसा कर लेते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। ऐसा ही कुछ एक 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर (Cricketer) ने किया है। यह लड़की उच्च स्तर पर न चुने जाने से बेहद निराश थी। इसी निराशा में उसने बड़ा कदम उठा लिया और आत्महत्या कर ली।

17 साल की महिला Cricketer ने ली खुद की जान, चयन न होने से थी निराश

Cricketer 5

नागपुर की 17 साल की अदिति चौखंडे क्रिकेट खेलती थी लेकिन हाल ही में उच्च स्तर पर उसका चयन नहीं हुआ। इससे उसे काफी ज्यादा निराशा हुई और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। यह घटना गुरुवार सुबह बजाज नगर पुलिस स्टेशन इलाके के लक्ष्मी नगर में सामने आई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक अदिति चौखंडे मूल रूप से अकोला की रहने वाली थीं और नागपुर में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहती थीं। उनके पिता अकोला में सिविल कॉन्ट्रैक्टर का काम करते हैं।अदिति ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी।

बड़े भाई से ले रही थी क्रिकेट की ट्रेनिंग

पुलिस के अनुसार, अदिति अपने बड़े भाई प्रबल के साथ क्रिकेटर(Cricketer) बनने की ट्रेनिंग ले रही थीं, जो एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं। बुधवार रात अपनी मा के साथ खाना खाने के बाद, अदिति अपने कमरे में चली गईं और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनके भाई शहर से बाहर थे।

अदिति का सुसाइड नोट हुआ बरामद

इस महिला क्रिकेटर (Cricketer) के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उस नोट में अदिति ने चुने न जाने पर अपनी निराशा जाहिर की और यह इच्छा जताई कि वह अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराएगी।

पुलिस के अनुसार, नोट में लिखा था, "दादा, तुम बहुत अच्छा खेलते हो। तुम बहुत बड़े खिलाड़ी बनोगे। हमारे माता-पिता का नाम रोशन करना। मुझे दुख है कि मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाया।"

अदिति के मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस भी यह मान रही है कि 17 वर्षीय ने न चुने जाने की निराशा के कारण खुद की जान ले ली। इसी वजह से किसी अन्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसकी जानकारी खुद सीनियर इंस्पेक्टर चेतन चौहान ने दी। पुलिस इसे आकस्मिक हत्या का केस मानकर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर…लक्जरी कारों का कलेक्शन, जानें कितनी है शुभमन गिल की सालाना कमाई?

Tagged:

Cricketer cricket news
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com