टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इन 9 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठा सकते हैं कप्तान विराट कोहली
Published - 26 May 2021, 04:18 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड जाना है। जहां, न्यूजीलैंड के साथ Virat Kohli की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 18-22 जून को चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। इसके लिए बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है।
इतने बड़े स्क्वाड को इसलिए भी चुना है क्योंकि फाइनल मैच के बाद भारत को इंग्लैंड के साथ 5 मैच की सीरीज खेली जाएगी। अब 20 सदस्यों वाली टीम में से जाहिर है कि 9 खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना होगा और 11 खिलाड़ी चैंपियनशिप के फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे। तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 9 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें कप्तान Virat Kohli बेंच बैठा सकते हैं।
Virat Kohli 9 खिलाड़ियों WTC के फाइनल में बेंच पर सकते हैं बैठा
1- मयंक अग्रवाल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/Mayank-Agarwal-©-IANS.jpg)
टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय किकेट टीम किस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी? इसपर काफी वक्त से चर्चा चल रही है। दरअसल, टीम मैनेजमेंट के पास चार विकल्प मौजूद हैं, जिसमें मयंक अग्रवाल का नाम भी शामिल है। मगर यदि आप पिछले कुछ महीनों में गौर करें, तो रोहित शर्मा-शुभमन गिल की जोड़ी को Virat Kohli ने भरपूर मौके दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की और सभी को अपने खेल से प्रभावित किया। ऐसे में रोहित के साथ चैंपियनशिप के फाइनल में ओपनिंग के लिए Virat Kohli गिल को चुन सकते हैं। इसलिए मयंक अग्रवाल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। आखिरी बार जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मयंक को मौके मिले थे, तो वह उन मौकों को भुना नहीं सके थे।
2- केएल राहुल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/KL_Rahul_PTI88-1.jpg)
हमने आपको पहले बताया कि चयनकर्ताओं ने ओपनिंग के लिए चार सलामी बल्लेबाजों को 20 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया है। इसमें मयंक अग्रवाल के अलावा केएल राहुल का नाम भी शामिल है, जिन्हें टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। बात कुछ ऐसी है कि राहुल ने एक लंबे वक्त से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
लगभग 2 साल बाद उन्हें स्क्वाड में वापसी के मौके तो मिल रहे हैं, मगर वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इसका कारण है कि ओपनिंग में रोहित शर्मा की जगह तो पक्की है, दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में गिल को चुना जा सकता है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में लाजवाब बल्लेबाजी की थी। हालांकि राहुल को अपनी बारी का इंतजार करना होगा और जैसे उन्होंने स्क्वाड में वापसी की है, वैसे ही प्लेइंग इलेवन में भी उन्हें वापसी का मौका जल्द मिल सकेगा।
3- अक्षर पटेल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/axar-patel-test-team.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को तब डेब्यू करने का मौका मिला था, जब रविंद्र जडेजा चोटिल थे। Virat Kohli की टीम के स्टार ऑलराउंडर जडेजा वापस लौट चुके हैं। ऐसे में अब अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने एक सीरीज में 10.59 के औसत से 27 विकेट चटकाए थे।
याद करें, तो इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल ने 3 मैचों में 3 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उस लाजवाब प्रदर्शन के चलते अक्षर को इंग्लैंड दौरे पर भी चुना गया है। अब यदि इस दौरे पर जडेजा किसी भी वजह से अनुपलब्ध होते हैं, तो यकीनन अक्षर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकेगा।
4- रिद्धिमान साहा
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/wriddhiman-saha-1.jpg)
विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को फिटनेस के आधार पर इंग्लैंड जाने की बात कही गई है। मगर अब साहा फिट हो चुके हैं और वह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। मगर साहा को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मौका मिलना नामुमकिन नजर आ रहा है। उन्हें बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।
वैसे तो इस बात में कोई संदेह नहीं है कि साहा भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। मगर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले दिनों इतनी तूफानी बल्लेबाजी दिखाई है कि अब यकीनन Virat Kohli की विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद पंत ही होंगे। ऐसे में साहा को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।
5- हनुमा विहारी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/Hanuma.jpeg)
स्पिन ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन किया था। विहारी ने सिडनी टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर मैच को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह चोटिल स्थिति में भी मैदान पर डटे रहे और अपनी टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंद खाते रहे। उस मैच में विहारी चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह आगे नहीं खेल सके।
अब विहारी को इंग्लैंड दौरे पर शामिल तो किया गया है लेकिन उन्हें आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन की जगह बनती नहीं दिख रही है। क्योंकि टीम में रविंद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन खेल सकते हैं, जिसके चलते हनुमा टीम में फिट नहीं बैठ रहे हैं। इसलिए Virat Kohli, विहारी को बेंच पर बैठाने पर मजबूर होंगे।
6- वॉशिंगटन सुंदर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/kohli-washington-sundar-1613029222.jpg)
रविंद्र जडेजा के फिट होकर लौटने से अब वॉशिंगटन सुंदर को भी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। Virat Kohli की टीम फाइनल मैच इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलेगी। जहां, टीम में 3 तेज गेंदबाजों के साथ 2 स्पिनर शामिल होने की उम्मीद है।
अब वहां टीम मैनेजमेंट यकीनन रविंद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन के विकल्प के साथ मैदान पर उतरना चाहेगा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों के बार अनुभव भी है और दोनों ही खिलाड़ी अच्छी लय में हैं। इनकी मौजूदगी में बल्लेबाजी इकाई को गहराई मिलती है। हालांकि सुंदर को आगे इंग्लैंड दौरे पर मौके मिल सकते हैं, क्योंकि 5 टेस्ट मैचों में कोहली अपनी टीम के युवाओं को भी मौका देना चाहेंगे।
7- उमेश यादव
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/02/umesh-yadav-1607927714.jpg)
तेज गेंदबाज उमेश यादव के पास भरपूर अनुभव है और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मगर यदि आप देखें, तो कप्तान Virat Kohli की पहली पसंद पेस अटैक में इशांत, शमी व बुमराह की तिकड़ी रहती है। याद हो, तो उमेश इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध थे, मगर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था और वह बेंच पर ही बैठे थे।
इसलिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उमेश को मौका मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। मगर हां, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की सीरीज में उन्हें मौके मिल सकते हैं, क्योंकि लंबे दौरे पर तेज गेंदबाजों को कप्तान रोटेट करते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी, मगर वह पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर चुके हैं।
8- शार्दुल ठाकुर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/shardul-thakur.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक ही मैच खेला था और उसमें ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मगर इसके बाद उन्हें इंग्लैंड सीरीज में मौका नहीं मिल सका और सीमित ओवर में वह कुछ खास नहीं कर सके। मगर शार्दुल को इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। मगर अब टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें तेज गेंदबाजी इकाई में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद के ना के बराबर है।
9- मोहम्मद सिराज
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/2021_1image_14_21_086651306team-india-siraj-ll.jpg)
अब आप सोच रहे होंगे कि कमाल के प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद सिराज को आखिर बेंच पर कैसे बैठाया जा सकता है। बात कुछ ऐसी है कि इंग्लैंड की कंडीशन के अनुसार टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाज व 2 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।
ऐसे में तेज गेंदबाजी इकाई में कप्तान विराट कोहली मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा के उपलब्ध होने पर यकीनन इसी तिकड़ी के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे। पिछले कुछ सालों में इस पेस अटैक ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। तीनों ही गेंदबाजों के पास भरपूर अनुभव व फॉर्म है। जिसके चलते वह कप्तान Virat Kohli की पहली पसंद होंगे।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।