VIDEO: दोनों हाथों से हवा में बनाया ‘दिल’ फिर तुरंत ‘सैल्यूट’! जानें Vaibhav Sooryavanshi के शतक सेलिब्रेशन का पूरा मतलब

Published - 26 Apr 2026, 02:02 PM | Updated - 26 Apr 2026, 02:16 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने यादगार पारी खेली. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंदों में 101 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने IPL 2026 में अपना पहला शतक जड़ा. लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का शतक सेलिब्रेशन.

जिसे देखने के बाद हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि युवा खिलाड़ी ने हाथों से दिल और फिर ‘सैल्यूट’ क्यों किया? चलिए तो जानते हैं विस्तार से.....

Vaibhav Sooryavanshi ने SRH के खिलाफ जड़ा शतक

राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने हर बार की तरह यादगार पारी खेली है. उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ निडरता दिखाते हुए शानदार शॉट्स खेले.

उनकी टाइमिंग और शॉट्स काबिले तारीफ थे. वैभव की बैटिंग में उम्र से ज्यादा काबिलियत झलकती है. जो उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है.

वहीं, जब वह 90 के करीब पहुंचे तो स्टेडियम में लोग उत्साह से चिल्लाने लगे. हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक नाम था 'वैभव'. वहीं, आरआर के युवा खिलाड़ी ने खूबसूरत कवर ड्राइव के साथ सीजन का अपना पहला शतक जड़ा.

क्या था हार्ट इमोजी का मतलब?

शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपना हेलमेट उतारा और दोनों हाथों सा हार्ट का इमोजी बनाया. जिसका मतलब था दर्शकों के लिए प्यार जताना. वैभव का यह अपने सपोटर्स के लिए प्यार था, जिन्होंने हर वक्त उनका साथ दिया और उनपर भरोसा किया. इसका मतलब था कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपने चाहने वालों के लिए भी अच्छा खेलते हैं.

केएल राहुल ने रचा इतिहास! पहली बार हुआ ऐसा, ये कारनामा करने वाले बने इकलौते भारतीय बल्लेबाज

सैल्यूट से जीता फैंस का दिल

Vaibhav Sooryavanshi

हार्ट इमोजी के बाद वैभव ने सैल्यूट किया. जिसका मतलब था वह इस पारी के लिए अपने माता-पिता, कोच और उनसभी के लिए आभार व्यक्त करना जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की. अब फैंस वैभव के इस सेलिब्रिशेन की काफी सराहना कर रहे हैं, और उनकी मेहनत और लगन की सोशल मीडिया पर तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं.

मैच की बात करें तो बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरूआत की. लेकिन 19 रन बनाकर ही यशस्वी पवेलियन लौट गए.

वहीं, वैभव दूसरे छोर पर टिके रहे. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 278.37 के स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी इंजर्ड, कंधो पर ले जाना पड़ा बाहर, अब IPL के इतने मैच करेंगे मिस

Tagged:

RR vs SRH IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 साल

103 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com