शार्दुल ठाकुर-वॉशिंगटन सुंदर ने बदल दिया ब्रिस्बेन मैच, भारत बना रहा ऑस्ट्रेलिया पर दबाव

Published - 17 Jan 2021, 09:51 AM

खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे ब्रिस्बेन टेस्ट मैच बेहद रोमांचक तरीके से आगे बढ़ रहा है। एक वक्त था जब भारत के हाथ से मैच निकल रहा था, लेकिन शार्दुल ठाकर व वॉशिंगटन सुंदर ने मैच में भारत की वापसी कराई है। अब ना केवल इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच में भारत की वापसी कराई है बल्कि वह ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ लगातार बाउंड्रीज लगाकर उनपर दबाव भी बना रहा है।

186 पर गिर गए थे भारत के 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए 369 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को मैच में इस बार अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सिर्फ 7 रन पर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर सेट हुए और 44 रन पर पवेलियन लौट गए।

तीसरे दिन की शुरुआत अजिंक्य रहाणे-चेतेश्वर पुजारा ने की। जहां, पुजारा 25 व रहाणे 37 रन और मयंक अग्रवाल 38 रन पर आउट हो गए। सभी की उम्मीद ऋषभ पंत भी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 23 रन पर हेजलवुड का शिकार हो गए। इस तरह भारतीय टीम 186 रनों पर अपने 6 प्रॉपर बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी।

वॉशिंगटन सुंदर-शार्दुल ठाकुर ने बदला मैच का रुख

जब भारत 186 रन पर 6 विकेट के नुकसान पर था, तब भारत के लिए शार्दुल ठाकुर व वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए। इन दोनों बल्लेबाजों ने तो अपनी शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख ही बदलकर रख दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने आक्रामक रवैया अपनाया और खुद को मैदान पर सेट किया।

अपना डेब्यू मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर व लंबे वक्त बाद टेस्ट मैच में वापसी कर रहे शार्दुल ठाकुर दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर ली है। यदि ये जोड़ी इसी तरह तीसरे दिन के अंत तक बल्लेबाजी करती है, तो यकीनन इस मैच पर भारत की पकड़ मजबूत हो जाएगी।

बेहद खास होगी ये पारी

वॉशिंगटन सुंदर

सिडनी टेस्ट मैच में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर को रविंद्र जडेजा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं लंबे वक्त के बाद शार्दुल ठाकुर को टेस्ट टीम में वापसी करने का मौका मिला।

दोनों ही खिलाड़ियों ने इस मौके को अच्छी तरह भुनाया। शार्दुल-सुंदर के बीच 123 रनों की शतकीय साझेदारी हुई, जो कि इस मैच में भारत की तरफ से हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि शार्दुल 115 गेंदों पर 67 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद का शिकार बन गए। हालांकि दूसरे छोर पर सुंदर 54* रनों पर बरकरार हैं और उनके साथ भारत की उम्मीद भी बरकरार है। बता दें, दोनों खिलाड़ियों ने ना केवल बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी से भी सभी को प्रभावित किया, जहां दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए।

Tagged:

ब्रिस्बेन टेस्ट शार्दुल ठाकुर वॉशिंगटन सुंदर
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com