RCB vs GT: Sai Sudharsan की शतक के साथ शानदार वापसी, RCB को दिया 206 रनों का टारगेट

Published - 24 Apr 2026, 08:58 PM | Updated - 24 Apr 2026, 09:29 PM

Sai Sudharsan

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और आरसीबी को 206 का लक्ष्य दिया।

GT के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला इस सीजन कई मैचों से खामोश चल रहा था लेकिन सोता हुआ शेर कब तक खामोश रह सकता है, आखिरकार RCB के खिलाफ 57 गेंदों में सेंचुरी लगाकर इस सीजन में अपनी मौजूदगी का ऐलान किया।

6 मैचों के बाद Sai Sudharsan का शतक

Sai Sudharsan

वक्त अच्छा भी आएगा नासिर, गम न कर जिंदगी पड़ी है अभी, गुलाम अली की इन लाइनों को 24 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अपनी जिंदगी में बखूबी अपनाया है।

चेन्नई में जन्मे सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला आईपीएल के 19वें एडिशन के पहले पांच मुकाबलों में खामोश रहा लेकिन आज आरसीबी के खिलाफ जमकर बोला।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने ठीक-ठाक शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) शुरुआत से ही ताबड़तोड़ पारी खेलने लगे, जबकि शुभमन सुदर्शन का साथ देने में लगे थे।

कप्तान गिल अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं ले जा सके और दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) 58 गेंदों में 5 छक्के और 11 चौके की मदद से 100 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच दे बैठे। आरसीबी को 20 ओवर में बनाने होंगे 206 रन। आज आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत जैकब बेथल कर सकते हैं।

RCB को दिया 206 रनों का टारगेट

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में आरसीबी का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला कितना सही होगा यह तो मैच समाप्त होने के बाद ही पता चलेगा।

फिलहाल पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और 206 का लक्ष्य दिया। गुजरात की ओर से सर्वाधिक साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए। जेसन होल्डर की पारी की दाद देनी पड़ेगी जिन्होंने आखिरी दो ओवर में 10 गेंद खेलकर 23 रन बनाए।

जबकि शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जोस बटलर जो फिलहाल बड़े शॉट्स लगाने में वक्त लेते दिख रहे हैं या यूं कहें कि संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने आज के मैच में शुरुआत में तेज तो जरूर खेला लेकिन अंत में 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन ही बना सके। वहीं बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 19 रन बनाए।

'हमने उसे...' KKR कोच ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी! बताया क्यों Shreyas Iyer को ट्रॉफी जिताने के बावजूद किया रिलीज

आरसीबी गेंदबाजों की लगी क्लास

चिन्नास्वामी की पिच पर इतना स्कोर ज्यादा तो नहीं कहलाएगा लेकिन आरसीबी के स्टार गेंदबाजों के लिए साई सुदर्शन ने रास्ता कठिन जरूर कर दिया।

भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 7.80 की इकोनॉमी के साथ 31 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि जोश हेजलवुड 4 ओवर में 40 रन लुटाकर 1 विकेट प्राप्त कर सके।

हालांकि सुयश शर्मा की तारीफ करनी पड़ेगी जिन्होंने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की पार्टनरशिप को तोड़ा। सुयश ने शुभमन गिल को आउट कर टीम के लिए विकेट का खाता खोला और 4 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

वहीं क्रुणाल पांड्या के शुरुआती तीन ओवर काफी अच्छे निकले लेकिन आखिरी ओवर में वह जेसन होल्डर के हत्थे चढ़ गए और 4 ओवर के स्पेल में 50 रन लुटाकर बिना किसी सफलता के संतोष करना पड़ा।

लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाकर कीर्तिमान बने वैभव सूर्यावंशी, अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि

Tagged:

Sai Sudharsan RCB vs GT IPL 2026 SAI SUDHARSHAN CENTURY
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी ने

2008
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com