DC vs PBKS Today Match Prediction, Match 35- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 24 Apr 2026, 04:33 PM | Updated - 24 Apr 2026, 04:35 PM
Table of Contents
DC vs PBKS Today Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जिसमें वह 242 रन का पीछा करते हुए 195 रन तक ही पहुंच पाई और 47 रन से मैच हार गई। दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स अभी तक टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम नजर आई है।
पंजाब किंग्स ने अभी तक अपने पाँचों मैच जीते हैं और एक मैच रद्द रहा है। वह 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पिछले मैच में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। पंजाब किंग्स इस मैच में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और DC vs PBKS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (DC vs PBKS Match Details):
| मैच | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स |
| स्टेडियम | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| मैच की तारीख | 25 अप्रैल 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (DC vs PBKS Head-to-Head):
मैच: 10
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 7
पंजाब किंग्स ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (DC vs PBKS Recent Form):
दिल्ली कैपिटल्स: L, W, L, L, W
पंजाब किंग्स: W, W, W, W, W
पिच रिपोर्ट (DC vs PBKS Pitch Report- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 99 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 46% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 51% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 171 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 155 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (59%) |
DC vs PBKS Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 200–220
मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना
DC vs PBKS Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (DC vs PBKS Playing XI Today):
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी
पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
टॉप बल्लेबाज (DC vs PBKS Top Scorer Prediction)
श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने अभी तक 5 पारियों में 208 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
प्रियांश आर्य लखनऊ के खिलाफ 37 गेंदों में 93 रन बनाए हैं। यह विस्फोटक शैली के बल्लेबाज हैं, अभी तक टूर्नामेंट में 211 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (DC vs PBKS Top Bowler Prediction)
लुंगी एनगिडी ने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इन्होंने 8.7 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
अर्शदीप सिंह ने शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अच्छी वापसी की है। यह अभी तक 6 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवर्स में विकेट निकाल सकते हैं।
DC vs PBKS Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
पंजाब किंग्स ने अभी तक टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं और पहले स्थान पर है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उनका संतुलन मजबूत नजर आ रहा है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है पिछले मैच में टीम के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए हैं। यही वजह है कि इस मैच में पंजाब किंग्स को आगे माना जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 40%
पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS Playing 11 : कैसी होगी दिल्ली बनाम पंजाब मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 नाम
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स स्क्वाड:
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Delhi Capitals DC VS PBKS PUNJAB KINGS Delhi Capitals vs Punjab Kings DC vs PBKS Today Match Prediction DC vs PBKS Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।