IPL 2026: अब सिर्फ आत्मसम्मान के लिए खेलेगी ये 3 टीमें, आधा टूर्नामेंट से पहले ही लगभग हुई बाहर
Published - 24 Apr 2026, 04:28 PM | Updated - 24 Apr 2026, 04:31 PM
IPL 2026 का आधा रोमांच लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन कुछ बड़ी टीमों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टूर्नामेंट के आधे सफर तक पहुँचते-पहुँचते मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी दिग्गज टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे संघर्ष कर रही हैं।
लगातार हार और खराब नेट रन रेट ने इन टीमों की प्लेऑफ की राह को लगभग असंभव बना दिया है। अब इन फ्रैंचाइजी के लिए बाकी बचे मैच केवल अपने खोए हुए आत्मसम्मान को वापस पाने की लड़ाई बन गए हैं।
पांच बार की चैंपियन के लिए IPL 2026 नाईटमेयर साबित हुआ

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही है। पांच बार की खिताबी विजेता टीम इस सीजन में अपनी लय हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष करती दिखी है।
23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 103 रनों की करारी हार ने टीम के मनोबल को पूरी तरह तोड़ दिया है। संजू सैमसन के शानदार शतक और मुंबई की बल्लेबाजी के ताश के पत्तों की तरह ढहने से टीम अब अंक तालिका में 8वें स्थान पर खिसक गई है।
7 मैचों में से केवल 2 जीत के साथ मुंबई के पास अब सिर्फ 4 अंक बचे हैं। टीम के मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विकेट के लिए तरसना और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का खराब फॉर्म मुंबई की इस दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण बना है। अब टीम के पास वापसी का मौका ना के बराबर है और वह केवल सम्मान के लिए मैदान पर उतरेगी।
ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी हांफ रही
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए भी IPL 2026 का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। सीजन की शुरुआत में संतुलित दिखने वाली यह टीम अचानक अपनी राह से भटक गई है।
IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने हालिया मैच में 40 रनों की हार झेलने के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बावजूद बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह विफल रहा है और कोई भी खिलाड़ी लंबी पारी खेलने में नाकाम रहा है।
लखनऊ ने अब तक खेले गए 7 मैचों में केवल 2 जीत दर्ज की है और -1.277 का बेहद खराब नेट रन रेट उनकी विदाई का साफ संकेत दे रहा है। अगर टीम को अपनी साख बचानी है, तो उसे आने वाले मैचों में चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा, जो वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगभग असंभव नजर आ रहा है।
लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाकर कीर्तिमान बने वैभव सूर्यावंशी, अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि
कोलकाता नाइट राइडर्स भविष्य लगभग नाईट
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए IPL 2026 किसी आपदा जैसा साबित हो रहा है। टीम फिलहाल 7 मैचों में से सिर्फ 1 जीत दर्ज कर पाई है और केवल 3 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर काबिज है।
हालांकि IPL 2026 में रिंकू सिंह ने कुछ पारियों में अपनी चमक बिखेरी है, लेकिन सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जादुई स्पिन जोड़ी भी विपक्षी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही है। केकेआर की टीम कॉम्बिनेशन इस साल पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया है, जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा है।
टूर्नामेंट के आधे पड़ाव से पहले ही कोलकाता का बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। अब उनका मुख्य उद्देश्य केवल बाकी टीमों का खेल बिगाड़ना और अपने प्रशंसकों के लिए कुछ मैच जीतकर सम्मान के साथ विदा लेना होगा। हालांकि केकेआर अपने खिलाड़ीयों के बाहर होने की वजह से संघर्ष करते नजर आई है जिसमें मुस्ताफिजूर रहमान से लेकर हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
Tagged:
kkr LSG mi IPL 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर