Rahul Tewatia Biography (March 2026): राहुल तेवतिया का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Rahul Tewatia

राहुल तेवतिया

भारत
भारत | हरफनमौला

राहुल तेवतिया का जीवन परिचय (Rahul Tewatia Biography In Hindi):

राहुल तेवतिया एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. राहुल तेवतिया को 2018 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था.

राहुल तेवतिया का जन्म और परिवार (Rahul Tewatia Birth and Family):

Rahul Tewatia Rahul Tewatia

क्रिकेटर राहुल तेवतिया का जन्म 20 मई 1993 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था. उनके पिता का नाम कृष्णपाल तेवतिया है, जो एक वकील हैं. जबकि उनकी मां प्रेमा तेवतिया, एक गृहणी हैं. इसके अलावा, तेवतिया के परिवार में उनकी एक बहन रोमा तेवतिया है और एक छोटा भाई है. 2021 में, राहुल तेवतिया ने रिद्धि पन्नू के साथ शादी रचाई. 2023 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया. हालांकि, उसका नाम ज्ञात नहीं है.

राहुल तेवतिया बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Rahul Tewatia Biography and Family Details):

राहुल तेवतिया का पूरा नाम राहुल तेवतिया
राहुल तेवतिया का डेट ऑफ बर्थ 20 मई 1993
राहुल तेवतिया का जन्म स्थान फरीदाबाद, हरियाणा, भारत
राहुल तेवतिया की उम्र 32 साल
राहुल तेवतिया की भूमिका बैटिंग ऑलराउंडर
राहुल तेवतिया के पिता का नाम कृष्णपाल तेवतिया
राहुल तेवतिया की माता का नाम प्रेमा तेवतिया
राहुल तेवतिया की बहन का नाम रोमा तेवतिया
राहुल तेवतिया का भाई का नाम ज्ञात नहीं
राहुल तेवतिया की वैवाहिक स्थिति विवाहित
राहुल तेवतिया की पत्नी का नाम रिद्धि पन्नू
राहुल तेवतिया की बेटी का नाम ज्ञात नहीं

राहुल तेवतिया का लुक (Rahul Tewatia Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग गहरे भूरे रंंग
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 7 इंच
वजन 70 किलोग्राम

राहुल तेवतिया की शिक्षा (Rahul Tewatia Education):

राहुल तेवतिया की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की. बाद में, उन्होंने हरियाणा यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की. हालांकि, वह पढ़ाई से अधिक क्रिकेट खेलने पर ध्यान दिया.

राहुल तेवतिया का शुरुआती करियर (Rahul Tewatia Early Career):

Rahul Tewatia Rahul Tewatia

राहुल तेवतिया को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी. उन्होंने महज चार साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. क्रिकेट के प्रति राहुल के जुनून को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें बल्लभगढ़ स्थित एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला करवा दिया. बाद में, उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव की अकादमी में प्रोफेशनल क्रिकेट के गुर सीखे. विभिन्न स्तरों पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद, राहुल तेवतिया को हरियाणा के रणजी टीम में एक स्पिन गेंदबाज के रूप में चुना गया.

राहुल तेवतिया का घरेलू क्रिकेट करियर (Rahul Tewatia Domestic Cricket Career):

राहुल तेवतिया ने क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत 2013 में हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए की. 6 दिसंबर 2013 को उन्होंने 2013-14 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. तेवतिया ने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया. ओडिशा के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए और एक विकेट भी लिया. तेवतिया ने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.15 की औसत से 535 रन बनाने के साथ 3.58 के इकोनॉमी रेट से 32 विकेट ले चुके हैं. जबकि 56 लिस्ट ए मैचों में तेवतिया के नाम 1264 रन और 59 विकेट हासिल किए हैं.

राहुल तेवतिया का आईपीएल करियर (Rahul Tewatia IPL Career):

Rahul Tewatia Rahul Tewatia

राहुल तेवतिया को आईपीएल 2014 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 5 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. हालांकि, उस मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाये. उस सीजन में तेवतिया ने तीन मैचों में 16 रन बनाए और 2 विकेट लिए. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2015 सीजन के लिए रिटेन किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला.

2017 आईपीएल सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने राहुल तेवतिया को 25 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने केकेआर के खिलाफ अपने पहले मैच में 2/18 का मैच विजयी स्पेल डाला और 8 गेंदों पर 15 रन बनाए. घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद, 2018 आईपीएल नीलामी में राहुल तेवतिया को दिल्ली कैपिटल्स में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. अगले सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया. हालांकि, आईपीएल 2020 से पहले राहुल तेवतिया को दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया.

27 सितंबर 2020 को, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के 18वें ओवर में तेवतिया ने 5 छक्के लगाए और आईपीएल मैच के एक ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की. 2020 सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन बनाए और 10 विकेट चटकाए. 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में, राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था.

8 अप्रैल 2022 को, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने अंतिम दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. 2022 सीजन में तेवतिया ने 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 31 की औसत से 217 रन बनाए. 2023 आईपीएल सीजन के लिए गुजरात फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया. आईपीएल 2023 में तेवतिया ने 11 पारियों में 87 रन बनाए. 2024 आईपीएल सीजन में राहुल तेवतिया ने जीटी के लिए 12 मैच खेले और 26.86 की औसत से 188 रन बनाए.

राहुल तेवतिया का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Rahul Tewatia International Cricket Career):

राहुल तेवतिया को पहली बार फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20I श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद से राहुल तेवतिया भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे और अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाये हैं.

राहुल तेवतिया का डेब्यू (Rahul Tewatia Debut):

  • प्रथम श्रेणी - 06-09 दिसंबर 2013 को कर्नाटक के खिलाफ, रोहतक में
  • लिस्ट ए - 25 फरवरी 2017 को ओडिशा के खिलाफ, दिल्ली में
  • आईपीएल - 05 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, अहमदाबाद में

राहुल तेवतिया का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Rahul Tewatia Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी गेंद कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
प्रथम श्रेणी (FC) 14 22 1176 703 32 21.96 3.58 7/98
लिस्ट ए (List A) 56 38 1648 1335 59 22.62 4.86 4/24
टी20 (T20) 169 92 1474 1818 69 26.34 7.40 3/4
आईपीएल (IPL) 108 52 843 1111 32 34.72 7.91 3/18

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 14 23 535 144 28.15 60.93 1 2 64 6
लिस्ट ए (List A) 56 46 1264 99* 39.50 115.53 0 9 114 46
टी20 (T20) 169 129 2107 59* 26.01 144.31 0 3 191 93
आईपीएल (IPL) 108 77 1112 53 23.16 137.11 0 1 90 54

राहुल तेवतिया के रिकॉर्ड (Rahul Tewatia Record List):

  • राहुल तेवतिया क्रिस गेल के बाद आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं.

राहुल तेवतिया की पत्नी (Rahul Tewatia Wife):

Rahul Tewatia's Wife Rahul Tewatia's Wife

भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया नवंबर 2021 में अपनी बचपन की दोस्‍त रिद्धि पन्नू के साथ सात फेरे लिए थे. फरवरी 2021 को, इन दोनों की सगाई हुई थी. शादी के दो साल बाद, 5 सितंबर 2023 को राहुल और रिद्धि माता-पिता बने, जब उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया. आपको बता दें कि, राहुल तेवतिया की पत्नी रिद्धि पन्‍नू पेशे से एक मॉडल हैं. हालांकि, रिद्धि लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वह आईपीएल के दौरान अपने पति को चीयर करती हुईं नजर आती हैं.

राहुल तेवतिया की नेटवर्थ (Rahul Tewatia Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया के पास लगभग 40 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ है. उनकी आय का मुख्य स्रोत घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट है. उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था. राहुल तेवतिया के पास हरियाणा में एक आलीशान डिजाइनर घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. इसके अलावा, उनके पास देशभर में कई रियल एस्टेट संपत्तियों हैं.

  • कुल नेटवर्थ - लगभग 40 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 4 करोड़ रुपये

राहुल तेवतिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Rahul Tewatia):

  • भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया का जन्म 20 मई 1993 को हरियाणा के फरीदाबाद शहर में हुआ था.
  • उन्होंने महज 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उन्हें अपने चाचा से प्रेरणा मिली जो खुद भी एक खिलाड़ी थे.
  • राहुल तेवतिया ने 6 दिसंबर 2013 को 2013-14 रणजी ट्रॉफी के दौरान कर्नाटक के खिलाफ हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.
  • आईपीएल 2014 की नीलामी में, राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. 5 मई 2014 को, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • फरवरी 2021 में, राहुल तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला.
  • फरवरी 2022 में, तेवतिया को 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था.
  • 8 अप्रैल 2022 को, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान, उन्होंने मैच की अंतिम दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई थी.
  • तेवतिया टेनिस खिलाड़ी 'रोजर फेडरर' के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.

राहुल तेवतिया की पिछली 10 पारियां (Rahul Tewatia last 10 Innings):

मैच रन प्रारूप तारीख
हरियाणा बनाम दिल्ली 3 लिस्ट ए 08 जनवरी 2026
हरियाणा बनाम आंध्र 1 लिस्ट ए 06 जनवरी 2026
हरियाणा बनाम ओडिशा 29 लिस्ट ए 03 जनवरी 2026
हरियाणा बनाम सर्विसेज - लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
हरियाणा बनाम गुजरात 26 लिस्ट ए 29 दिसंबर 2025
हरियाणा बनाम सौराष्ट्र 9 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025
हरियाणा बनाम रेलवे 1 लिस्ट ए 24 दिसंबर 2025
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस 16* टी20 30 मई 2025
गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 14 टी20 25 मई 2025
गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 2 टी20 22 मई 2025

हमें आशा है कि आपको राहुल तेवतिया का जीवन परिचय (Rahul Tewatia Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
171 131 2130 1476 49 59 25.97 144.3 0 3 193 94
56 46 1264 1094 14 99 39.5 115.53 0 9 114 46
14 23 535 878 4 144 28.15 60.93 1 2 64 6
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
171 92 1818 245.4 69 26.34 7.4 3/4 0
56 38 1335 274.4 59 22.62 4.86 4/24 0
14 22 703 196 32 21.96 3.58 9/157 1
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

राहुल तेवतिया खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com