कौन हैं अशोक शर्मा? जिन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिला मौका, जानें रोचक तथ्य

Published - 07 Jul 2026, 02:57 PM | Updated - 07 Jul 2026, 03:51 PM

Ashok Sharma

Ashok Sharma: जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया। BCCI ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस दौरान चार अनकैप्ड खिलाड़ी भी चुने गए हैं। इनमें से तीन को पहली बार नेशनल टीम में मौका मिला है, जबकि एक खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे स्क्वाड में शामिल था।

जिन तीन खिलाड़ियों को पहली बार किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में चुना गया है, उनमें एक नाम अशोक शर्मा (Ashok Sharma) का भी है। जब से BCCI ने अशोक को जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए सिलेक्ट किया है, तब से उनके बारे में लगातार बात हो रही है।

Ashok Sharma को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में मिला मौका

Ashok Sharma 1

दरअसल, BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाजी विभाग में सभी प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया है। इंग्लैंड दौरे के स्क्वाड से तेज गेंदबाजों में सिर्फ प्रिंस यादव को बरकरार रखा गया है। इसी वजह से मयंक यादव की वापसी हुई है।

वहीं, यश ठाकुर और अशोक शर्मा (Ashok Sharma) को भी मौका मिला है। हाल ही में अशोक को इंडिया ए में भी चुना गया था। उन्होंने युद्धवीर सिंह को रिप्लेस किया था। तो चलिए हम आपको इस युवा खिलाड़ी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताते हैं।

कौन हैं अशोक शर्मा?

24 साल के अशोक शर्मा (Ashok Sharma) दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में अभी तक राजस्थान के लिए खेलते आए हैं लेकिन आगामी सीजन से पहले उन्होंने गुजरात का दामन थाम लिया है। अशोक की सबसे बड़ी ताकत गति में नियंत्रण है। उनके अंदर 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से गेंदबाजों के होश उड़ाने की क्षमता के साथ-साथ गति में अच्छी तरह से मिश्रण करने की खूबी है। उन्होंने आईपीएल 2026 में ऐसा करके दिखाया भी था।

इस बार के आईपीएल में अशोक गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने छह मैचों में 6 विकेट झटके थे। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी थे, लेकिन तब डेब्यू का मौका नहीं मिला था। इस युवा पेसर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में 10 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए थे और संयुक्त रूप से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए थे।

अशोक शर्मा का अब तक डोमेस्टिक में ऐसा रहा है प्रदर्शन

इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 तीनों ही खेले हैं। अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने रेड बॉल क्रिकेट में 4 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। वहीं, लिस्ट ए में 8 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। जबकि टी20 में 16 मैचों में 28 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, महज 39 साल की उम्र में स्टार खिलाड़ी का हुआ निधन

Tagged:

team india Ashok Sharma India Tour of Zimbabwe 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com