बड़ी खबर: जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे का हिस्सा, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस!
Published - 17 Feb 2021, 06:07 AM
Table of Contents
भारत-इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खत्म हो चुके हैं. और इसी बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल अभी आखिरी के दो टेस्ट मैच होने बाकी हैं, और अभी तक कि टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट ऐसे खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर टीम चयन की कोशिश कर रहा है, जो सीमित ओवरों में भी खेल सकें.
जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी खबर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-17-at-5.20.38-AM.jpeg)
फिलहाल जसप्रीत बुमराह को पहले टेस्ट मैच के बाद आराम दिया गया था, दूसरे मुकाबले में वो बेंच पर बैठे थे. लेकिन अंतिम के दो मुकाबलों में उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है.
दरअसल कहा जा रहा है कि, टेस्ट मुकाबले के बाद बुमराह को वनडे और टी-20 में फॉर्मेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. बुमराह टीम के मुख्य गेंदबाजों में गिने जाते हैं, उनका टीम में रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस समय उनका प्रदर्शन काफी बेहतरी है.
इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों का हिस्सा नहीं होंगे जसप्रीत बुमराह!
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-17-at-5.20.30-AM.jpeg)
हालांकि कोरोना के बाद से वो लगातार एक के बाद एक सीरीज का हिस्सा रहे हैं, ऐसे में टीम के लिए जरूरी होने की वजह से उन्हें आराम देने के बारे में प्लान बनाया जा रहा है,यदि ऐसा होता है, बीसीसीआई उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 वनडे और 5 टी-20 मैच से बाहर कर सकती है.
इस बारे में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बात करते हुए कि,
"जसप्रीत ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत से अब तक 180 ओवर डाले हैं और 4 टेस्ट मैच में करीब 150 ओवर फेंके हैं. इसके अलावा मैदान पर इतने घंटे बिताए हैं. इसलिए सीमित ओवरों की सीरीज में उन्हें आराम देना बनता है."
जसप्रीत की जगह भुवनेश्वर या फिर अश्विन की हो सकती है वापसी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-17-at-5.21.57-AM.jpeg)
फिलहाल जसप्रीत बुमराह को आराम देने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, भारत में पेस-बॉलिंग विकल्प के रूप में कई गेंदबाज उभरे हैं, ऐसे में काफी वक्त से चोट की वजह से टीम से बाहर रह रहे भुवनेश्वर कुमार, बुमराह की अनुपस्थिति में वापसी कर सकते हैं.
इसके अलावा एक विकल्प के तौर पर आर अश्विन भी देखे जा रहे हैं, खासकर ऐसे वक्त में जब रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि काफी वक्त से वो सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं रहे हैं. ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता है.