REPORTS: जसप्रीत बुमराह की होने वाली है शादी, बीसीसीआई ने किया है टीम से रिलीज

Published - 03 Mar 2021, 05:42 AM

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ये 3 तेज गेंदबाज हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे व आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने बीसीसीआई से निजी कारणों के चलते छुट्टी ली है। बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि तेज गेंदबाज बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं, इसलिए उन्होंने छुट्टी ली है।

जसप्रीत बुमराह गोवा में करने वाले हैं शादी

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से चौथे टेस्ट मैच से पहले निजी कारणों के चलते छुट्टी मांगी और बोर्ड ने खिलाड़ी को रिलीज कर दिया। जिसके बाद कई फैंस सोशल मीडिया पर उनकी शादी की बात करते दिखे थे।

लेकिन अब बुमराह से जुड़े सूत्र ने बताया कि यह खिलाड़ी एक सप्ताह के अंदर शादी करने वाला है। एक स्पो‌र्ट्स एंकर से उनकी शादी गोवा में होने वाली है। हालांकि तारीख और लड़की का नाम अब तक सामने नहीं आया है। भारतीय टीम बायो बबल में है, इसलिए शादी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का शामिल होना मुश्किल है।

बुमराह ने खेले हैं दो टेस्ट मैच

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। अब तक खेले गए तीन मैचों में बुमराह ने दो मैच खेले हैं। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह पहली बार भारतीय टीम के साथ घरेलू सरजमीं पर गेंदबाजी करने उतरे थे।

जहां, उन्होंने चार विकेट चटकाए। दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था और तीसरे टेस्ट में उन्हें टीम में शामिल किया गया। लेकिन क्योंकि पिंक बॉल टेस्ट मैच में स्पिनर्स के लिए पिच पर काफी मदद थी, तो ऐसे में बुमराह को बहुत कम तेज गेंदबाजी करने को मिली।

बहुत बिजी है आगे शेड्यूल

जसप्रीत बुमराह

कोरोना वायरस के बाद अब क्रिकेट पूरी तरह से पटरी पर लौट आया है। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद आईपीएल शुरु होगा और फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल।

हालांकि टीम अभी फाइनल में नहीं पहुंची है, लेकिन टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। इसके बाद टीम को इंग्लैंड से 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। फिर घर में अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में बुमराह के लिए ये परफैक्ट टाइम है कि वह शादी कर लें, क्योंकि वह पांच मैचों की टी20आई सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और अब वनडे सीरीज में उनके शामिल होने पर भी संदेह जताया जा रहा है।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com