ENG vs PAK Today Match Prediction, 3rd Test - बर्मिंघम में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 07 Sep 2026, 02:12 PM | Updated - 07 Sep 2026, 02:16 PM
Table of Contents
ENG vs PAK 3rd Test 2026: इंग्लैंड (ENG) और पाकिस्तान (PAK) के बीच टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम को दूसरे टेस्ट मैच में भी 194 रन के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम ने 7 खिलाड़ियों को बाहर करने, 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया और अपने हेड कोच को रिलीज़ करने का अनोखा कदम उठाया है।
दूसरी तरफ इंग्लैंड लगातार 2 मैच जीतकर अच्छी फॉर्म में है। जो रूट के नेतृत्व में टीम इस तीसरे मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs PAK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (ENG vs PAK 3rd Test Match Details)
| मैच | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान |
| स्टेडियम | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| मैच की तारीख | 9 सितंबर 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports TEN Network, Sony LIV |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs PAK Head-to-Head)
-
मैच: 94
-
इंग्लैंड ने जीते: 32
-
पाकिस्तान ने जीते: 23
-
ड्रॉ/टाई: 39
हालिया फॉर्म (ENG vs PAK Recent Form)
इंग्लैंड: W, W, L, L, W
पाकिस्तान: L, L, W, L, L
पिच रिपोर्ट (ENG vs PAK Pitch Report- एजबेस्टन, बर्मिंघम)
एजबेस्टन, बर्मिंघम ENG vs PAK तीसरे टेस्ट की मेजबानी करने को तैयार है। टेस्ट मैचों में यहां मैच के पहले और दूसरे दिन बल्लेबाजी आसान नजर आई है मैच के तीसरे चौथे दिन गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs PAK Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक 17 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 47% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 41% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 309 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 341 |
| तीसरी पारी का औसत स्कोर | 261 |
| चौथी पारी का औसत स्कोर | 144 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (86%) |
ENG vs PAK Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है
-
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 240-260
-
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150
-
मैच परिणाम: इंग्लैंड की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करती है
-
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 300-350
-
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250
-
मैच परिणाम: इंग्लैंड की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (ENG vs PAK Playing XI Today)
इंग्लैंड प्लेइंग-XI
बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन/शोएब बशीर, जोफ्रा आर्चर/सोनी बेकर, जोश टंग
पाकिस्तान प्लेइंग-XI
शान मसूद, सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आज़म (कप्तान), सऊद शकील, साद बेग (विकेटकीपर), अराफ़ात मिन्हास, साजिद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, उबैद शाह
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs PAK Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
जो रूट इंग्लैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 14208 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।
-
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की ओर से अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा 140 रन बनाए हैं। इस मैच में भी ये इंग्लैंड की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।
टॉप गेंदबाज
-
ओली रॉबिन्सन ने ENG टीम की ओर से अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इंग्लैंड को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
-
मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पाकिस्तान टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
ENG vs PAK Today Match Prediction- किस टीम का पलड़ा भारी?
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में इनिंग और 103 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की और दूसरे टेस्ट मैच में 194 रन के बड़े अंतर से हराया है। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग के आगे पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए हैं। पाकिस्तान इस तीसरे टेस्ट मैच में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगा। इसके अलावा हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी इंग्लैंड का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में इस तीसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड को बढ़त मिलती है।
इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 60%
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: PAK के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका
ENG vs PAK 3rd Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
इंग्लैंड (ENG) Squad
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग
पाकिस्तान (PAK) Squad
बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला फ़ज़ल, अब्दुल्ला शफ़ीक, अराफ़ात मिन्हास, अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाज़ी ग़ोरी, रज़ाउल्लाह, साद बेग, सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Pakistan Cricket Team England Cricket Team England vs Pakistan ENG vs PAK Today Match Prediction ENG vs PAK 3rd Test 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।