DC vs CSK: जीत की पटरी पर लौटी ‘’चेन्नई एक्सप्रेस’’, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

Published - 05 May 2026, 11:01 PM

DC vs CSK

DC vs CSK: चेन्नई सुुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2026 में यह सीएसके की दिल्ली के खिलाफ दूसरी जीत है।

मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

चेन्नई (DC vs CSK) को दो अंक प्राप्त करने के लिए 20 ओवर में 156 रन का लक्ष्य मिला था, जो कि उन्होंने 18वें ओवर में सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

DC vs CSK: संजू-कार्तिक ने जीत की पक्की

दिल्ली कैपिटल्स जब बल्लेबाजी कर रही थी तो लग रहा था कि बैटिंग के लिए पिच काफी मुश्किल रहने वाला है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेलकर रन चेज को आसान बना दिया। संजू ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के मारे। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी।

कप्तान गायकवाड़ 13 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उर्विल पटेल भी 9 गेंदों पर 17 रन की पारी खेलकर चलते बने। शुरुआती दो बड़े विकेट गिरने के बाद कार्तिक शर्मा और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 66 गेंदों पर 114 रन की अटूट शतकीय साझेदारी की, जिसने चेन्नई (DC vs CSK) की जीत आसान कर दी। वहीं, कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर नाबाद 41 रन की तूफानी पारी खेली। दिल्ली की ओर से अक्षर और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

समीर-स्टब्स ने खेली धांसू पारियां

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) के कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के पक्ष में नहीं गया। दिल्ली ने अपने 5 बड़े विकेट मात्र 11 ओवर में 69 के स्कोर पर गंवा दिए थे। यहां से लग रहा था कि डीसी की पारी 100 रन के अंदर सिमट जाएगी, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समिर रिजवी ने ऐसा नहीं होने दिया।

7वें क्रम पर आए समीर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 65 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। हालांकि, 19वें ओवर में स्टब्स 31 गेंदों पर 38 रन की अच्छी पारी खेलकर आउट हो गए तो समीर रिजवी ने 24 गेंदों पर नाबाद 40 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के मारे थे। इन दोनों के अलावा आशुतोष शर्मा ने भी दिल्ली को 155 के स्कोर तक पहुंचाने में 5 गेंदों पर 14 रन का अहम योगदान दिया।

इस वजह से Arjun Tendulkar को नहीं मिला LSG की प्लेइंग-XI में एक भी मौका, अब जाकर पूरी सच्चाई आई सामने

चेन्नई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) की शुरुआत खराब रही। शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका 19 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने तो केएल राहुल की पारी भी 12 के स्कोर पर समाप्त हो गई। दिल्ली अपने दोनों इन फॉर्म बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुका था और यहां से एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी।

नंबर चार पर आए करुण पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया, लेकिन वह भी 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद नितीश राणा (15) और कप्तान अक्षर पटेल (2) भी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके और दिल्ली (DC vs CSK) का स्कोर एक समय 69 पर 5 विकेट हो गया था।

दिल्ली (DC vs CSK) को इस स्थिति में लाने में मुकेश चौधरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, और गुरजपनीत सिंह का काफी अहम रोल था, जिन्होंने दिल्ली के शीर्ष बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करके रख दिया।

मैच में नूर अहमद ने दो विकेट प्राप्त किए, जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। वहीं, अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए, लेकिन विकेट एक नहीं मिला।

करुण नायर ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फ्लॉप, मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स

Tagged:

Ruturaj Gaikwad axar patel DC vs CSK IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com