KKR vs RR मैच देखने का पूरा गाइड: कब से शुरू होगा, कहां होगा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Published - 18 Apr 2026, 12:54 PM | Updated - 18 Apr 2026, 01:29 PM

KKR Vs RR

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है और टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा।

दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, ऐसे में फैंस के बीच इस मैच को लेकर काफी उत्साह है। अगर आप भी KKR vs RR मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो जानें कब कहां और कैसे देख सकते है।

KKR vs RR मैच का समय और स्थान

KKR Vs RR

आईपीएल 2026 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा।

कोलकाता की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार साबित होती है, इसलिए KKR vs RR मैच में एक कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है।

Gujarat Titans को बड़ा झटका! Tom Banton IPL 2026 से बाहर, अफ्रीकी स्टार की एंट्री

KKR vs RR में दिखेंगे ये स्टार खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) का नेतृत्व रियान पराग कर रहे हैं। कोलकाता की टीम में रिंकू सिंह, सुनील नरेन और कैमरून ग्रीन जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन अपनी पहली जीत को तड़प रहे हैं।

वहीं, राजस्थान की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी ताकत दिखाएंगे। इस भिड़ंत में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत एकादश के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी ताकि अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें।

NAM vs SCO Today Match Prediction, 3rd T20I- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे इस मैच का आनंद घर बैठे ले सकते हैं। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहाँ आप हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं.

वहीं, अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। KKR vs RR का यह मुकाबला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखा जा सकता है।

ईडन गार्डन्स की भारी भीड़ के बीच KKR vs RR मैच का अनुभव वाकई यादगार होने वाला है। आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ा मुकाबला रहा है, जिसमें कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

लेकिन राजस्थान की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए कुछ भी कहना मुश्किल है। क्रिकेट प्रेमी इस KKR vs RR मैच के हर पल का आनंद लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

KKR vs RR हेड टू हेड आंकड़े

इतिहास की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है। आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं।

इनमें से कोलकाता ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान ने 14 मैचों में बाजी मारी है, वहीं 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। ईडन गार्डन्स के मैदान पर दोनों टीमों की भिड़ंत में कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी रहता है, लेकिन राजस्थान ने पिछले कुछ सीजन में यहां शानदार प्रदर्शन किया है।

Tagged:

KKR vs RR IPL 2026 KKR VS RR LIVE TELECAST
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

2008 में

आरसीबी ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com