नाम का भौकाल, लेकिन फिसड्डी प्रदर्शन! IPL 2026 में फ्लॉप साबित हो रहे ये 4 सुपरस्टार खिलाड़ी

Published - 20 Apr 2026, 11:23 AM | Updated - 20 Apr 2026, 12:19 PM

IPL 2026

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में कई बड़े नाम ऐसे हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया हैं लेकिन इस सीजन में भी कई ऐसे बड़े नाम सामने आए हैं, जिनसे फैंस को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब तक उनका खेल उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। करोड़ों की कीमत और अनुभव के बावजूद ये खिलाड़ी लगातार संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं।

नतीजा यह है कि टीम पर दबाव बढ़ रहा है और फैंस भी निराश हो चुके हैं। आज हम बात करेंगे उन 4 सुपरस्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो नाम के बड़े हैं लेकिन IPL 2026 में अब तक फिसड्डी साबित हुए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो चार खिलाड़ी ?

4 सुपरस्टार खिलाड़ी जो IPL 2026 में हुए फ्लॉप साबित

1. जसप्रीत बुमराह

Why Has Jasprit Bumrah Gone Wicketless In IPL 2026? MI Head Coach Reveals | CREX

जसप्रीत बुमराह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में गिना जाता है, लेकिन IPL 2026 में उनका प्रदर्शन पूरी तरह निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के इस स्टार तेज गेंदबाज़ ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है, जो उनके कद के खिलाड़ी के लिए बेहद चौंकाने वाला आंकड़ा है।

बुमराह की गेंदबाज़ी में न तो पहले जैसी धार दिखी है और न ही वह विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बना पा रहे हैं। उनकी इकॉनमी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिससे टीम को लगातार नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में उनका यह फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका है।

2. निकोलस पूरन

We Were Below-Par

निकोलस पूरन को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन IPL 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है।

पूरन ने इस सीजन अब तक 6 मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 8.50 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 67 के आसपास है, जो उनके जैसे आक्रामक बल्लेबाज़ के लिए काफी निराशाजनक माना जाएगा।

मिडिल ऑर्डर में टीम को संभालने की जिम्मेदारी होने के बावजूद वह लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। न तो वह बड़ी पारी खेल पा रहे हैं और न ही मैच फिनिश कर पा रहे हैं, जिससे टीम पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है।

3. कैमरून ग्रीन

Cameron Green

कैमरून ग्रीन को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है।

ग्रीन ने इस सीजन अब तक 7 मैचों में कुल 162 रन बनाए हैं। उनका औसत लगभग 27.00 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 131 के आसपास है। एक-दो अच्छी पारियों (79 रन) को छोड़ दें, तो वह निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रहे हैं।

इसके अलावा, इंजरी के चलते वह शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर पाए और अब तक उनके नाम सिर्फ 1 विकेट ही दर्ज है। ऐसे में बल्ले और गेंद दोनों से अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाना केकेआर के लिए चिंता का विषय बन गया है।

4. ऋषभ पंत

There are areas of concern:

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरे 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे। लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है।

पंत ने इस सीजन अब तक 6 मैचों में कुल 147 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 24.50 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 125 के आसपास है। एक बड़ी पारी (68*) और कल पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रन की इनिंग को छोड़ दें, तो बाकी मुकाबलों में वह खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

टीम को उनसे लगातार मैच जिताने वाली पारियों की उम्मीद थी, लेकिन वह उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनका यह प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं अफगानी क्रिकेटर Shapoor Zadran? जो ICU में लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग! जानें इनकी पूरी कहानी और करियर

Tagged:

Nicholas Pooran jaspreet bumrah cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com