AUS vs OMN Match Prediction in Hindi, Match 40: एकतरफा मुकाबला या ओमान करेगा उलटफेर? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट

Published - 19 Feb 2026, 10:49 AM | Updated - 20 Feb 2026, 10:49 AM

AUS vs OMN Match Prediction
AUS vs OMN Match 40 ICC T20 WC 2026

AUS vs OMN Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला जाएगा। जिबाब्वे के क्वालीफाई करने के बाद ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दूसरी तरफ ओमान टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने में नाकामयाब रही है।

दोनों टीमों की कोशिश इस मैच में टूर्नामेंट में अपने सफ़र को जीत के साथ समाप्त करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AUS vs OMN Match Prediction पर नजर डालेंगे।

AUS vs OMN Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैच ऑस्ट्रेलिया vs ओमान
स्टेडियम पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
मैच की तारीख 20 फरवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 1

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 1

  • ओमान ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: AFG vs CAN: अफगानिस्तान की आंधी में उड़ी कनाडा, 82 रन से जीते अफगान, टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर हुआ खत्म

हालिया फॉर्म:

ऑस्ट्रेलिया L L W L L
ओमान L L L W W

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी पिच रिपोर्ट:

AUS vs OMN ICC T20 WC 2026 का 40वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला जाएगा। पल्लेकेले की पिच संतुलित नजर आई है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर खेला था, जिसमें 180+ स्कोर देखने को मिला है।

AUS vs OMN Match Prediction सीनारियो 1: अगर ओमान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 35–40

  • अनुमानित कुल स्कोर: 130–140

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना


AUS vs OMN Match Prediction सीनारियो 2: अगर ऑस्ट्रेलिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना

AUS vs OMN Match 40 संभावित प्लेइंग-XI:

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफ़यान महमूद, शाह फ़ैसल, शकील अहमद

AUS vs OMN Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • ट्रैविस हेड ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंद में 56 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • मिशेल मार्श ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप का अपना पहला मैच खेला जिसमें 54 रन बनाए इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

AUS vs OMN Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। यह अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी लेग स्पिनर हैं। इन्होंने भी अभी तक 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

AUS vs OMN Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस साल अपने प्रदर्शन से निराश किया है। हालांकि इस मैच में टीम संयोजन, पिच और अनुभव को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को आगे माना जा रहा है। दोनों के बीच 2024 वर्ल्ड कप में एक मैच खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया 39 रन से विजेता रही थी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैट रेनशॉ, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुहनेमैन, स्टीवन स्मिथ

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफ़यान महमूद, शाह फ़ैसल, शकील अहमद, वसीम अली, जय ओडेद्रा, करण सोनावाले, शफीक जान

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

AUS vs OMN ICC T20 WC 2026 AUS vs OMN Match Prediction Australia vs Oman
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

AUS vs OMN ICC T20 WC 2026 का 40वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला जाएगा।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com