Anuj Rawat Biography (March 2026): अनुज रावत का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Anuj Rawat

अनुज रावत

भारत
भारत | विकेटकीपर

अनुज रावत का जीवन परिचय (Anuj Rawat Biography In Hindi):

अनुज रावत भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं. वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अनुज रावत 2018 एशिया कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था.

अनुज रावत का जन्म और परिवार (Anuj Rawat Birth and Family):

Anuj Rawat Family Anuj Rawat Family

भारतीय युवा क्रिकेटर अनुज रावत का जन्म 17 अक्टूबर 1999 को नैनीताल, उत्तराखंड में हुआ था. वह नैनीताल के एक छोटे से गांव रामनगर के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. अनुज रावत के पिता वीरेंद्र पाल सिंह एक किसान हैं और उनकी मां एक गृहणी है. उनका एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम प्रशांत रावत है. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अपने टैलेंट के दम पर क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया.

अनुज रावत बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Anuj Rawat Biography and Family Details):

अनुज रावत का पूरा नाम अनुज रावत
अनुज रावत का डेट ऑफ बर्थ 17 अक्टूबर 1999
अनुज रावत का जन्म स्थान रामनगर, उत्तराखंड, भारत
अनुज रावत की उम्र 26 साल
अनुज रावत की भूमिका बाएं हाथ के बल्लेबाज
अनुज रावत के पिता का नाम वीरेंद्र पाल सिंह
अनुज रावत की माता का नाम ज्ञात नहीं
अनुज रावत के भाई का नाम प्रशांत रावत
अनुज रावत की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अनुज रावत की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

अनुज रावत का लुक (Anuj Rawat Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 6 इंच
वजन 65 किलोग्राम

अनुज रावत की शिक्षा (Anuj Rawat Education):

अनुज रावत की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली से प्राप्त की. बाद में, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. इसके अलावा, उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा से पश्चिम दिल्ली क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ली.

अनुज रावत का शुरुआती करियर (Anuj Rawat Early Career):

Anuj Rawat Anuj Rawat

अनुज रावत ने महज 8 साल की उम्र में अपने गांव रामनगर के पास एक छोटे से कोचिंग सेंटर में क्रिकेट सीखना शुरू किया था. अनुज की प्रतिभा और क्षमता को देखते हुए, उनके कोच ने उनके पिता को नई दिल्ली जैसे बड़े शहर में प्रशिक्षण के लिए भेजने की सलाह दी. 11 साल की उम्र में, अनुज रावत अपने चाचा के साथ नई दिल्ली में रहने लगे. अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कहोली की पश्चिम दिल्ली क्रिकेट अकादमी में शामिल हो गए और प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा.

अनुज रावत का घरेलू क्रिकेट करियर (Anuj Rawat Domestic Career):

अनुज रावत ने 18 साल की उम्र में 2017 में दिल्ली के लिए अपने घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था. 6 अक्टूबर 2017 को उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और मैच की दो पारियों में 71 और 13 रन बनाए. इसके अलावा, वह विकेट के पीछे से दो विकेट लेने में भी सफल रहे. उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया.

उन्होंने 4 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और बड़ौदा के खिलाफ अपने पहले मैच में 21 रन बनाए. अब तक, अनुज रावत ने 38 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 28.43 की औसत से 1564 रन बनाए हैं. उन्होंने 33 लिस्ट ए मैचों में 43.36 की औसत से 954 रन बनाए हैं.

अनुज रावत का आईपीएल करियर (Anuj Rawat IPL Career):

Anuj Rawat Anuj Rawat

अनुज रावत को 2020 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. हालांकि, मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. फिर 2022 आईपीएल की नीलामी में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. अनुज रावत आईपीएल 2022 के दौरान सुर्खियों में आए, जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 47 गेंदों पर 6 छक्के और दो चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आरसीबी को 7 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई थी.

2022 सीजन में अनुज रावत ने 8 मैच खेले और 16.13 की औसत से 129 रन बनाए. 2023 आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों की पांच पारियों में 91 रन बनाए. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के रिटेन किया. 2024 सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले और 24.50 की औसत से 98 रन बनाए.

अनुज रावत का डेब्यू (Anuj Rawat Debut):

  • प्रथम श्रेणी - 06-09 अक्टूबर 2017 को असम के खिलाफ, दिल्ली में
  • लिस्ट ए - 04 अक्टूबर 2017 को बड़ौदा के खिलाफ, वदोडरा में
  • आईपीएल - 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, बैंगलुरु में

अनुज रावत का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Anuj Rawat Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 38 60 1564 134 28.43 57.75 3 6 163 35
लिस्ट -ए (List A) 33 28 954 95* 43.36 84.95 0 9 78 33
टी20 (T20) 77 68 1304 88* 25.07 120.96 0 5 110 57
आईपीएल (IPL) 24 21 318 66 19.88 119.1 0 1 26 14

अनुज रावत के रिकॉर्ड्स (Anuj Rawat Records List):

आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत के नाम फिलहाल कोई रिकॉर्ड नहीं है, जैसे ही हमें इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी यहां अपडेट दिया जायेगा.

अनुज रावत की गर्लफ्रेंड (Anuj Rawat Girlfriend):

अनुज रावत की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह फिलहाल सिंगल और अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं.

अनुज रावत की नेटवर्थ (Anuj Rawat Net Worth):

Anuj Rawat Anuj Rawat

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर अनुज रावत के पास लगभग 12 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है और वह घरेलू क्रिकेट मैचों, आईपीएल अनुबंध और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करते हैं. 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था और तब से वह आरसीबी से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा, अनुज रावत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रति दिन 25,000 रुपये या प्रति मैच 1 लाख रुपये कमाते हैं. अनुज रावत अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के नैनीताल में एक आलीशान घर में रहते हैं. हालांकि, उनके घर और अन्य संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है.

  • कुल नेटवर्थ - 12 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 30 लाख रुपये

अनुज रावत के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Anuj Rawat):

  • भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत का जन्म 17 अक्टूबर 1999 को नैनीताल, उत्तराखंड में एक मध्यमवर्गीय परिवार हुआ था.
  • अनुज नैनीताल में अपने घर से 5 किलोमीटर दूर एक छोटी सी क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट अभ्यास के लिए जाते थे.
  • अनुज के कोच ने उनकी क्रिकेट प्रतिभा से प्रभावित होकर उनके पिता को उन्हें दिल्ली करने की सलाह दी, जहां उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया.
  • अनुज रावत ने 6 अक्टूबर 2017 को असम के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. अपने पहले मैच की दो पारियों में उन्होंने 71 और 13 रन बनाए.
  • अनुज रावत एशिया कप 2018 जीतने वाली भारत U19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की श्रृंखला में भारत U19 टीम की कप्तानी की.
  • 21 फरवरी 2019 को, उन्होंने 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए ट्वेंटी 20 की शुरुआत की.
  • 4 अक्टूबर 2019 को, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 में दिल्ली के लिए अपना पहला लिस्ट-ए क्रिकेट मैच खेला.
  • आईपीएल 2020 की नीलामी में, अनुज रावत को राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • आईपीएल 2022 की नीलामी में आरसीबी ने अनुज रावत को 3.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया, जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

अनुज रावत की पिछली 10 पारियां (Anuj Rawat last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
दिल्ली बनाम विदर्भ 66 1c/0s लिस्ट ए 13 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम राजस्थान 0 0c/0s टी20 06 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम कर्नाटक - 0c/1s टी20 04 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम त्रिपुरा 16 2c/0s टी20 02 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम सौराष्ट्र 17* 0c/0s टी20 30 नवंबर 2025
दिल्ली बनाम तमिलनाडु 8* 0c/0s टी20 28 नवंबर 2025
दिल्ली बनाम झारखंड 4 0c/0s टी20 26 नवंबर 2025
दिल्ली बनाम जम्मू और कश्मीर 0 & 16 3c/0s & 0c/0s प्रथम श्रेणी 08 नवंबर 2025
दिल्ली बनाम पुडुचेरी 5 3c/0s प्रथम श्रेणी 01 नवंबर 2025
दिल्ली बनाम हिमाचल 57 & 18* 1c/0s & 0c/0s प्रथम श्रेणी 25 अक्टूबर 2025

हमें आशा है कि आपको अनुज रावत का जीवन परिचय (Anuj Rawat Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
77 68 1304 1078 16 88 25.07 120.96 0 5 110 57
33 28 954 1123 6 95 43.36 84.95 0 9 78 33
38 60 1564 2708 5 134 28.43 57.75 3 6 163 35
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
77 1 14 1 0 0 14 0
33 0 0 0 0 0 0 0
38 0 0 0 0 0 0 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

अनुज रावत खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com