अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए सामने आई 15 सदस्यीय टीम इंडिया, केएल राहुल को झटका, ये खिलाड़ी उपकप्तान

Published - 12 May 2026, 01:46 PM | Updated - 12 May 2026, 05:09 PM

IND Vs AFG

IND vs AFG: भारत में जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 31 मई को अहमदाबाद में मौजूदा सीजन का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक तरफ क्रिकेट फैंस इस भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयारियां तेज कर दी है।

आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत के लिए ये IND vs AFG सीरीज बेहद जरुरी है। लेकिन इससे पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने केएल राहुल को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

IND vs AFG: अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए सामने आई 15 सदस्यीय टीम इंडिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के समाप्त होने के बाद भारत अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की मेजबानी करने वाला है। लंबे समय के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का मकसद ये चारों मुकाबले जीतने का होगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया सिलेक्टर्स ने केएल राहुल को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

टाइम्स नाउ के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। मालूम हो कि साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई पिछली सीरीज में केएल राहुल को इस पद के लिए नियुक्त किया गया था।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध, 15 सदस्यीय टीम कुछ ऐसी, गिल(कप्तान), केएल, पंत, जडेजा, सिराज....

केएल राहुल को लगा झटका

अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज (IND vs AFG) के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। उनके अलावा रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल हो सकते हैं।

हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में जगह मिल सकती है। गेंदबाज विभाग में अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के नजर आने की संभावना है।

श्रेयस अय्यर का आईपीएल में रहा है शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान प्रर्दशन प्रभावशाली रहा है। उनकी अगुवाई में पंजाब किंग्स में टीम धमाल मचाती नजर आई है। टीम ने 11 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया हुआ है। इसके अलावा, पिछले सीजन में वह अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में भी सफल रहे थे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में नेतृत्व की भूमिका के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

IND vs AFG: टेस्ट-वनडे मैच शेड्यूल

तारीखमैचस्थानसमय
6 जून 2026 – 10 जून 2026एकमात्र टेस्ट, भारत vs अफगानिस्तानमहाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)सुबह 9:30 बजे
14 जून 2026पहला वनडे, भारत vs अफगानिस्तानहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशालादोपहर 1:30 बजे
17 जून 2026दूसरा वनडे, भारत vs अफगानिस्तानभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊदोपहर 1:30 बजे
20 जून 2026तीसरा वनडे, भारत vs अफगानिस्तानएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईदोपहर 1:30 बजे

सिर्फ Rahul Dravid नहीं ये बॉलीवुड अभिनेता भी बना ETPL लीग टीम का मालिक, करोड़ों में किया फ्रेंचाइजी का सौदा

Tagged:

team india kl rahul shreyas iyer IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com