RCB vs LSG Today Match Prediction, Match 23- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 14 Apr 2026, 03:41 PM | Updated - 14 Apr 2026, 03:43 PM

RCB vs LSG Today Match Prediction
RCB vs LSG IPL 2026

RCB vs LSG Today Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 टूर्नामेंट का 23वा मुकाबला एएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए हैं। बेंगलुरु इस जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ 4 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। लखनऊ टीम के बल्लेबाज अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कोशिश जीत के साथ अंकतालिका में ऊपर जाने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB vs LSG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (RCB vs LSG Match Details):

मैचरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स
स्टेडियमएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
मैच की तारीख15 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RCB vs LSG Head-to-Head):

  • मैच: 6

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 4

  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

पिछले 6 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगे रही है।

हालिया फॉर्म (RCB vs LSG Recent Form):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: W, L, W W, W

लखनऊ सुपर जायंट्स: L, W, W, L, L

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (RCB vs LSG Pitch Report- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 104 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 41%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत53%
पहली पारी का औसत स्कोर 170
दूसरी पारी का औसत स्कोर151
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (70%)

RCB vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

RCB vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (RCB vs LSG Playing XI Today):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI:

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-XI:

मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

टॉप बल्लेबाज (RCB vs LSG Top Scorer Prediction)

  • रजत पाटीदार बेंगलुरु के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ये 4 पारियों में 195 रन बन चुके हैं, मुंबई के खिलाफ 20 गेंदों में 53 रन की पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • विराट कोहली भी RCB के तरफ से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में 50 रन बनाए हैं, ये 4 पारियों में 179 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (RCB vs LSG Top Bowler Prediction)

  • प्रिंस यादव ने पिछले मैच में एक विकेट लिया है। यह लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, अभी तक 6 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • क्रुणाल पांड्या अभी तक काफी किफायती गेंदबाज साबित हुए हैं। पिछले मैच में इन्होंने सिर्फ 26 रन देकर 1 विकेट लिया है। यह अभी तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

RCB vs LSG Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट में तीन मैच जीतकर अच्छी फार्म में है। कप्तान रजत पाटीदार ने पिछले मैच में 214.14 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। टीम के बाकी बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा ने बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है। इसके अलावा लखनऊ के खिलाफ बेंगलुरु का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है यही वजह है कि इस मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आगे नजर आ रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 70%

लखनऊ सुपर जायंट्स के जीतने की संभावना: 30%

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Royal Challengers Bangalore lucknow super giants RCB vs LSG IPL 2026 RCB vs LSG Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com