पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से किया इनकार, कहा- फ्लाइट में अकेले सफर करने से डर..
Published - 19 Apr 2021, 07:25 AM
Table of Contents
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PK) हाल ही में साउथ अफ्रीका (SA) के दौरे पर पहुंची हुई थी. विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में पाकिस्तान वनडे सीरीज के बाद 4 मैचों की टी-20 सीरीज पर भी कब्जा जमाने में कामयाब रही. लेकिन, इस बीच टीम को बड़ा झटका भी लगा जब लेग स्पिनर शादाब खान तीसरे टी-20 मैच से पहले चोटिल हो गए थे. ऐसे में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के दौरे पहले आई ये खबर पाकिस्तान टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने विदेशी दौरे पर जाने से किया इनकार
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-18-at-7.22.32-AM.jpeg)
साउथ अफ्रीका से सीरीज खत्म होने के बाद 21 अप्रैल से शुरू हो रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम को जिम्बाब्वे (Pakistan vs Zimbabwe) दौरे के लिए निकलना था. ऐसे में लेग स्पिनर शादाब खान के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए जाहिद महमूद (Zahid Mahmood) का चयन किया था.
लेकिन, उस दौरान जाहिद ने साफतौर पर इस दौरे पर जाने से मना कर दिया. दरअसल पाकिस्तान के अखबार द न्यूज के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक जाहिद ने इस वजह से विदेशी दौरे पर जाने से इनकार किया था कि, क्योंकि इससे पहले वो कभी भी विदेश नहीं गए है और वो अकेले फ्लाइट में नहीं जा सकते थे.
Zimbabwe दौरे पर न जाने के लिए जाहिद ने पाक बोर्ड को बताई ये वजह
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-18-at-7.22.37-AM.jpeg)
खिलाड़ी की तरफ से इनकार किए जाने के बाद पाकिस्तान बोर्ड ने उनकी इस बात को समझने की कोशिश की. साथ ही उनकी बात भी मानी. बताया जा रहा है कि, टी-20 सीरीज में उनका चयन ना करते हुए अब चयनकर्ताओं ने उन्हें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना है. जानकारी के मुताबिक टेस्ट सीरीज के लिए जाहिद टीम के साथ 21 अप्रैल को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के लिए रवाना होंगे.
फिलहाल जाहिद की तरफ से विदेशी दौरे पर न जाने के पीछे का दिया गया कारण बोर्ड के लिए भी किसी बड़ी समस्या से कम नहीं थी. इन दिनों पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी.
21 अप्रैल से शुरू हो रही सीरीज
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-18-at-7.21.44-AM.jpeg)
इसके बाद 4 मैचों की खेली गई टी20 सीरीज में भी खिलाड़ियों ने आखिर के दो मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज पर 3-1 से जीत दर्ज की थी. साउथ अफ्रीका के बाद अब पाकिस्तान टीम जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के दौरे पर पहुंच चुकी है. यहां पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 21 अप्रैल, दूसरा 23 और तीसरा मैच 25 को खेला जाएगा. इसके बाद पहला टेस्ट 29 अप्रैल और दूसरा टेस्ट 7 मई को खेला जाएगा.
Tagged:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम