6,6,6,6,6,6,6.... जयपुर के मैदान पर आया विराट कोहली के नाम का बवंडर, सिर्फ 52 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दिलाई टीम इंडिया को जीत

Published - 02 Aug 2026, 09:41 AM | Updated - 02 Aug 2026, 09:57 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: 360 रन का लक्ष्य... सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम... लेकिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उस दिन जो हुआ, उसे क्रिकेट फैंस आज भी नहीं भूले हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक छोर संभाला, तो दूसरे छोर से विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऐसा तूफान मचाया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिर्फ गेंद उठाते रह गए। चौकों-छक्कों की बारिश के बीच विराट ने महज 52 गेंदों में शतक जड़कर वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक खेली और भारत को रिकॉर्ड जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया 359 रन का विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। कप्तान जॉर्ज बेली ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं शेन वॉटसन (59), आरोन फिंच (50) और ग्लेन मैक्सवेल (53*) ने भी तेज बल्लेबाजी कर भारत के सामने 360 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

Australia Innings

विराट कोहली ने 52 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

360 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी हुई। धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने आते ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

विराट ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। कवर ड्राइव, पुल, फ्लिक और लंबे-लंबे छक्कों से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की लय पूरी तरह बिगाड़ दी। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उस समय यह किसी भारतीय बल्लेबाज का वनडे में सबसे तेज शतक था।

Virat Kohli score century in 52 Balls

रोहित-विराट की साझेदारी ने दिलाई टीम इंडिया को जीत

एक तरफ रोहित शर्मा ने धैर्य के साथ नाबाद 141 रन बनाए, तो दूसरी ओर विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा बना दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद साझेदारी करते हुए भारत को 43.3 ओवर में ही जीत दिला दी।

इस जीत के साथ भारत ने 360 रन जैसे विशाल लक्ष्य का सफल पीछा कर इतिहास रच दिया। विराट कोहली की 52 गेंदों की शतकीय पारी आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे यादगार और आक्रामक पारियों में गिनी जाती है।

यह भी पढ़े: DPL 2026 में खेलने वाले ये 5 स्टार खिलाड़ी, जो IPL 2027 ऑक्शन में पा सकते है करोड़ो की डील

Tagged:

Virat Kohli Rohit Sharma cricket news
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com