Virat Kohli ने दिल्ली में क्रिकेट अकादमी का किया उद्घाटन, युवाओं को संबोधित करते हुए बोले ''मेरे लिए शर्म की बात...''
Published - 28 Apr 2026, 05:36 PM | Updated - 28 Apr 2026, 05:45 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार बल्लेबाजी के लिए नहीं। आईपीएल 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच कोहली अपने घरेलू शहर दिल्ली पहुंचे, जहाँ उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की एक नई शाखा का उद्घाटन किया।
डीपीएस आरके पुरम में आयोजित इस कार्यक्रम में कोहली ने सिर्फ रिबन ही नहीं काटा, बल्कि वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों और छात्रों को जीवन के अनमोल मंत्र भी दिए। कोहली का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Virat Kohli क्यों हुए असहज ?

उद्घाटन के बाद जब विराट कोहली (Virat Kohli) मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी से अपनी बात रखी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं स्कूलों में बोलने का आदी नहीं हूं, इसलिए यह मेरे लिए थोड़ा अजीब और शर्म की बात है, क्योंकि क्रिकेट के कारण मैं बहुत पहले ही स्कूल सेटअप से दूर हो गया था।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि वह उसी दौर से गुजर चुके हैं जिससे आज के बच्चे गुजर रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके जुनून ने उनकी प्राथमिकताएं बहुत कम उम्र में ही बदल दी थीं। ये वही विराट कोहली बोल रहे थे जिन्होंने मैदान पर कई विदेशी खिलाड़ीयों का मुंह बंद करा दिए हैं।
BAN vs NZ Today Match Prediction, 2nd T20I- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन
सपनों के प्रति ईमानदारी जरूरी
विराट कोहली (Virat Kohli) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए अपने सपनों के प्रति ईमानदार होना सबसे जरूरी है। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए बताया कि जब उन्होंने खेल को अपना करियर चुना, तो वह पूरी तरह स्पष्ट थे।
उन्होंने कहा कि अपने सपनों के साथ ईमानदार रहें और पूरे समर्पण के साथ उनका पीछा करें। केवल आप ही जान पाएंगे कि क्या आप 100 प्रतिशत ईमानदार हैं या नहीं। कोहली ने आगे कहा कि चाहे पढ़ाई हो या खेल, अनुशासन और कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
फैन ने बोला 'आप PSL से वापस IPL में आ जाओ..', डेविड वॉर्नर का मजेदार जवाब हुआ वायरल
शिक्षकों और अनुशासन का महत्व
इस खास मौके पर कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद थे। कोहली ने अकादमी से अपनी पुरानी यादें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 8 साल की उम्र में यहाँ अभ्यास शुरू किया था।
उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि स्कूल एक ऐसी जगह है जहाँ आप बेहतर इंसान बनना सीखते हैं। अपने शिक्षकों और उस माहौल का सम्मान करें जो आपको गढ़ रहे हैं। आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने युवाओं को यह संदेश दिया कि बेस मजबूत होना ही भविष्य की सफलता की नींव है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर