अब 1 नहीं 5 टीमों का पैकअप! IPL 2026 में इनका सफर लगभग खत्म, अब नहीं कर पाएंगी क्वालीफाई

Published - 28 Apr 2026, 05:03 PM | Updated - 28 Apr 2026, 05:07 PM

IPL 2026

IPL 2026 का आधा लीग चरण समाप्त हो चुका है। जहाँ कुछ टीमों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं कुछ बाहर होने की कगार पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स आखिरी वक्त पर वापसी करने में कामयाब रही, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन संघर्ष जारी है।

टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम को एक शानदार जीत की शख्त जरूरत है। गौरतलब है कि इस साल IPL 2026 में एक या दो नहीं, बल्कि पांच टीमों का प्लेऑफ के लिए रास्ता बंद होता दिख रहा है।

लखनऊ और कोलकाता के लिए रास्ता लगभग बंद

IPL 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बहुत कठिन रहा है। दोनों फ्रैंचाइजी ने जैसी सोच के साथ टीम बनाई थी, वे उस कसौटी पर खरी नहीं उतर पाईं। कोलकाता इस सीजन आठ मुकाबले खेलकर मात्र दो जीत सुनिश्चित कर सकी है। इस अनुसार अब कोलकाता के 6 मुकाबले और बाकी हैं।

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अब सभी मुकाबले जीतने होंगे। लेकिन केकेआर के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि उनका अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी जैसी शानदार फॉर्म में चल रही टीमों से है।

यही नजारा एलएसजी के साथ भी है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम भी खस्ताहाल है। टीम ने जैसा प्रदर्शन सोचा था, हकीकत उसके बिल्कुल विपरीत रही। आरसीबी, राजस्थान और पंजाब से होने वाले मुकाबलों के कारण उनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि एक भी हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर कर देगी।

IPL 2026 खत्म होते ही कब और कहाँ खेलेगी Team India? जानें साल 2026 का पूरा कार्यक्रम

IPL 2026 में मुंबई और दिल्ली की राह भी हुई कठिन

मुंबई इंडियंस के पास फिलहाल मौके तो हैं, लेकिन टीम का प्रदर्शन जिस तरह का है, उसे देखते हुए राह आसान नहीं लगती। फिलहाल वे सात में से दो मुकाबले जीतकर नौवें स्थान पर हैं।

अगर उन्हें प्लेऑफ में जाना है, तो बचे हुए सात मैचों में से कम से कम 6 मुकाबले जीतने होंगे। टॉप चार में रहने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं, और उसमें भी कभी-कभी नेट रन-रेट का मामला फंस जाता है। सीएसके से 103 रनों की ऐतिहासिक हार के बाद मुंबई की टीम पूरी तरह बिखरी हुई नजर आ रही है।

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अजीब रिकॉर्ड बना रही है। इस टीम ने मात्र 48 घंटे के भीतर दो बड़े उलटफेर किए। पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर अगले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ टीम मात्र 75 रनों पर ढेर हो गई।

इस हार के बाद शुरुआत में मजबूत दिख रही दिल्ली का अचानक पतन शुरू हो गया। फिलहाल आठ मैचों में तीन जीत के साथ वे सातवें स्थान पर हैं। दिल्ली को भी बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम पांच जीतने होंगे, वरना उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

BAN vs NZ Today Match Prediction, 2nd T20I- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

IPL 2026 में आयुष के बगैर मंझधार में सीएसके

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स न केवल अपने 'थाला' के बगैर, बल्कि युवा स्टार आयुष म्हात्रे के बिना भी फीकी नजर आ रही है। सीएसके इस सीजन या तो संजू सैमसन की पारी के दम पर जीत रही है या फिर आयुष की बल्लेबाजी पर निर्भर रही है।

चेन्नई अब तक कुल आठ मैच खेल चुकी है, जिसमें तीन जीत के साथ वह छठे स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन को अगर प्लेऑफ में पहुँचना है, तो बाकी बचे 6 मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। यहाँ से एक भी हार टीम पर दबाव बढ़ा देगी।

सीएसके का अगला मुकाबला मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद जैसी टीमों से है। लीग में बने रहने के लिए उन्हें अब हर हाल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

Tagged:

Delhi Capitals kkr csk mi IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com