कुछ ही घंटों में अर्श से फर्श पर पहुंचे विराट कोहली, राजकोट में फ्लॉप होने के बाद छिन गया वनडे नंबर-1 बल्लेबाज का ताज

Published - 15 Jan 2026, 03:38 PM | Updated - 15 Jan 2026, 03:49 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: शानदार फॉर्म में चल रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली राजकोट वनडे में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। भारी संख्या में प्रशंसक कोहली के बल्ले से आतिशी पारी देखने के लिए निरंजन शाह स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन कोहली उनके सामने केवल 23 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

विराट (Virat Kohli) राजकोट वनडे से पूर्व आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 1736 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब उनसे ये ताज जल्द ही छीनने वाला है। कोहली राजकोट वनडे में फ्लॉप होते ही कुछ ही घंटों में अर्श से फर्श पर पहुंच गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हथियाएगा किंग कोहली की नंबर वन की गद्दी।

राजकोट वनडे में नहीं चला किंग कोहली का जादू

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) राजकोट वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके। रन मशीन कोहली राजकोट में 29 गेंदों पर केवल 23 रन बनाने में सफल रहे थे। माना जा रहा था कि वडोदरा की तरह राजकोट में भी कोहली के बल्ले से विशालकाय स्कोर देखने को मिलेगा, लेकिन ये संभव न हो सका।

कोहली के इस प्रदर्शन के बाद उनका वनडे रैंकिंग में नंबर एक का ताज छीनता नजर आ रहा है। बता दें कि, बुधवार को विराट कोहली ने नंबर एक की कुर्सी हासिल की थी। कोहली के फिलहाल 785 रेटिंग अंक हैं, जिसके कारण वह पहले पायदान पर बने हुए हैं, लेकिन अगली बार वह फिसलकर दूसरे या उससे निचले स्थान पर पहुंच सकते हैं।

ये खिलाड़ी बन सकता है नंबर वन

राजकोट वनडे में जहां विराट कोहली (Virat Kohli) ने केवल 23 रन की पारी खेली थी तो इसी मैच में न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। मिचेल ने इस पारी के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक की कुर्सी के लिए दावा ठोक दिया है।

दरअसल, मिचेल इस समय वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि उनके रेटिंग अंक 784 है। यानी वह कोहली से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे हैं, लेकिन राजकोट में सैकड़ा ठोकने के बाद वह पहला स्थान हासिल कर सकते हैं।

यानी जब अगली बार वनडे रैंकिंग की ताजा लिस्ट को जारी किया जाएगा तो उसमें डेरिल मिचेल दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन सकते हैं। हालांकि, अगर कोहली इंदौर वनडे में बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं और डेरिल मिचेल सस्ते में आउट हो जाते हैं तो फिर कोहली अपने नंबर एक का ताज बचा सकते हैं।

साल 2026 में ये 5 भारतीय खिलाड़ी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, एक को तो 5 सालों से नहीं मिली टीम में जगह

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) का कोहराम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कोहली ने पिछले 6 वनडे मैचों में दो शतक और तीन अर्धशतक ठोके हैं। जबकि राजकोट में ही सिर्फ वह फिफ्टी प्लस स्कोर को पास करने से चूक गए। बता दें कि, कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक ठोका था।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली किस कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनसे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बता दें कि, होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है और यहां पर विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला भी जमकर आग उगलता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किंग कोहली यहां पर सुपर हिट साबित होते हैं या फिर फ्लॉप।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने BPL का भी किया बहिष्कार, स्टेडियम नहीं पहुंचे खिलाड़ी, मैच करना पड़ा रद्द

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

1736 रन दिनों बाद।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com