3 भारतीय दिग्गज जिनके बेटे भी भारतीय टीम के लिए जल्द कर सकते हैं डेब्यू

Published - 04 May 2021, 03:24 AM

3 भारतीय दिग्गज जिनके बेटे भी भारतीय टीम के लिए जल्द कर सकते हैं डेब्यू

क्रिकेट जगत में टीम इंडिया ने वो मुकाम हासिल किए हैं, जो किसी भी देश के लिए गर्व की बात है. कई दशकों से क्रिकेट दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है. भारत को कई ऐसे होनहार खिलाड़ी मिले हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड की मामले में ऐसी महारथ हासिल की है, जिसे तोड़ पाना किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है. हालांकि इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो क्रिकेट जगत अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके बच्चे डेब्यू करने के तैयार हैं.

इन तीन दिग्गजों के बेटे टीम इंडिया का बन सकते हैं हिस्सा

भारतीय टीम और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने कारनामों से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने वो मुकाम हासिल किए हैं, जिसे पाने के लिए संघर्ष के नए पैमाने नापने पड़ते हैं. आज इस रिपोर्ट में हम टीम इंडिया के तीन ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनके बच्चे आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते है.

सचिन तेंदुलकर- (अर्जुन तेंदुलकर)

इस लिस्ट में पहले बात करेंगे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की, जिनकी गेंदबाजी कमाल की है. क्रिकेट की दुनिया में सचिन ने जो कारनामें किए हैं, इसके बारे में देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बना डाले हैं, जिसे तोड़ पाना असंभव सा लगता है. ऐसे में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट में अपना भाग्य आजमाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं.

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बीते कुछ सालों से मुंबई क्रिकेट के साथ ही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं. जिस तरीके से वो लगातार अपने आपको घरेलू फॉर्मेट के क्रिकेट में पेश कर रहे हैं, उससे जाहिर है कि आने वाले समय में वो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

राहुल द्रविड़- (समित द्रविड़)

भारतीय क्रिकेट टीम में महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे मशहूर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ किसी के पहचान के मोहताज नहीं हैं. हर फॉर्मेट में उनका एक अलग ही जलवा रहा है. उन्होंने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने समय में काफी मेहनत की है. टेस्ट प्रारूप के लिए वो अच्छे खिलाड़ी माने जाते रहे हैं.

जब भी बड़े और मशहूर भारतीय बल्लेबाजों की बात होती है, तो उसमें राहुल द्रविड़ का नाम जरूर लिया जाता है. ऐसे में अब उनके बेटे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखे जा रहे हैं. खास बात तो ये है कि, राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अपने खेल से लगातार फैंस और दिग्गजों को आकर्षित कर रहे हैं. जिस तरीके से समित की क्रिकेट में परफॉर्मेंस है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो आगामी समय में भारत के लिए खेल सकते हैं.

संजय बांगड़- (आर्यन बांगड़)

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे संजय बांगड़ एक खिलाड़ी के रूप में ज्यादा समय तक खेल नहीं सके. लेकिन पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी संजय बांगड़ का क्रिकेट में कोच के तौर पर अच्छा एक्सपीरियंस रहा है. दरअसल संजय बांगड़ की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुछ ही टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं. लेकिन बल्लेबाजी कोच के तौर पर उन्होंने अपनी टीम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ के बारे में जाने तो कुछ समय पहले ही कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा इस ऑलराउंडर खिलाड़ी आर्यन बांगड़ को काउंटी क्रिकेट की जूनियर टीम में लिसेस्टरशायर के साथ करार किया गया है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि, आने वाले वक्त में वो भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Abhishek Srivastava

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com