इंग्लैंड ने श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, बदल दिया टेस्ट चैंपियनशिप का टेबल

Published - 25 Jan 2021, 03:35 PM

खिलाड़ी

श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच को भी जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका को उनके घर पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस मैच में जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

पहली पारी में श्रीलंका ने बनाए थे 381 रन

जो रूट

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी की थी। एंजेलो मैथ्यूज 110, कप्तान चांदीमल 52 व निरोशन डिकवेला ने 92, दिलरुवान परेरा 67 रन की अहम पारी खेलकर पहली पारी में 381 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था।

इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए। वहीं मार्क वुड ने 3 व सैम करन ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने अपना खतरनाक फॉर्म जारी रखते हुए 186 रन बनाए, मगर इंग्लिश टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। परिणामस्वरूप पहली पारी के बाद श्रीलंका के पास 37 रनों की बढ़त रही। दूसरी पारी में इंग्लैंड के टॉम बेस व जैक लीच ने 4-4 विकेट निकाले और जो रूट ने भी 2 विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड वे दर्ज की 6 विकेट से बड़ी जीत

पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी के बाद दूसरी पारी में श्रीलंका क्रिकेट टीम की गाड़ी मानो पटरी से उतर गई। टीम 126 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। परिणामस्वरूप इंग्लैंड की टीम 163 रनों का आसान लक्ष्य निर्धारित किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस आसान से लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया और 6 विकेट से एक बड़ी जीत अपन नाम कर लिया।

जो रूट का कमाल का फॉर्म बरकरार

जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को उसी के घर पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मात देकर सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया है। पहले मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी और अब दूसरे मैच में भी टीम ने 6 विकेट से बड़ी जीत अपने नाम की।

इस दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने पहले मैच में दोहरा शतक लगाया था, तो वहीं दूसरे मैच में 186 रनों का डैडी हंड्रेड बनाया। दोनों ही मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जो रूट को मिला और साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए भी जो रूट को ही चुना गया।

यहां देखें आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल

क्रेडिट- आईसीसी

Tagged:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम' श्रीलंका क्रिकेट टीम
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com