यदि ख़राब स्वास्थ्य के चलते सौरव गांगुली देते हैं इस्तीफा, तो ये दिग्गज बन सकता है बीसीसीआई प्रमुख
Published - 28 Jan 2021, 06:24 PM
Table of Contents
आईपीएल 2021 की तैयारियां जहां जोरो पर हैं, और इंग्लैंड भारत के दौरे पर आ चुकी है तो वहीं सौरव गांगुली की बिगड़ी तबीयत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर कार्यरत दादा की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, और उन्हें अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. बुद्धवार को अचानक से सीने में हुए दर्द के बाद ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.
सौरभ गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत
नए साल के बाद ही 2 जनवरी को क्रिकेट जगत में अचानक से यह खबर फैल गई थी कि, सौरव गांगुली को सीने में दर्द के चलते उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट करवाया गया. कुछ दिनों पहले की ही बात है, जब सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
लेकिन 27 जनवरी को फिर से गांगुली के तबीयत बिगड़ने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. बीसीसीआई को संभाल रहे अध्यक्ष एक महीने के अंदर दो बार अस्पताल पहुंच चुके हैं, ऐसे में अब उनके कार्यभार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. यदि स्वास्थ्य सही न होने के चलते सौरव गांगुली इस्तीफा देते हैं, कौन बन सकता है अध्यक्ष का दावेदार और क्यों, जानते हैं इस खबर में....
इस्तीफा देते हैं सौरभ गांगुली तो, शाह होंगे अध्यक्ष पद के पहले दावेदार
दरअसल तबीयत ठीक न होने के चलते यदि सौरव गांगुली अपने पद को छोड़ने की इच्छा जाहिर करते हैं तो इसके पहले हकदार दिग्गज जय शाह कहे जा सकते हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि, इस समय सचिव पद पर जय शाह काबिज हैं, जो दादा की गैर मौजूदगी में हर डिसिजन को लेने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे होंगे.
इसके साथ ही जय शाह काफी लंबे वक्त से गुजरात क्रिकेट संघ की सारी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि, यदि किसी परिस्थिति में सौरव गांगुली को पद छोड़ने का निर्णय लेना पड़ता है, तो बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए दावेदारी की लिस्ट में सचिव जय शाह का नाम पहले नंबर पर होगा.
सचिव पद को संभाल रहे हैं जय शाह
देश के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह गुजरात क्रिकेट संघ का लंबे वक्त से हिस्सा हैं, और क्रिकेट टीम के लिए खेल भी चुके हैं. जय शाह ने बीटेक की पढ़ाई की है, और उन्हें शेयर बाजार अच्छी समझ है. इस बीते साल दूसरी बार दोबारा से उन्हें सचिव के पद नियुक्त करने का फैसला लिया गया था. ऐसे में अध्यक्ष पद की के दावेदार शाह कहे जा सकते हैं.
27 जनवरी को बिगड़ी तबीयत के बाद सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. CCU 142 में भर्ती हुए दादा की हालत क्रिटिकल बनी हुई है. वुडलैंड्स अस्पताल की डॉक्टर रूपाली बसु ने उनकी तबीयत के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी उनकी धमनियों में रुकावटों के लिए परीक्षण करवाना है.