RR vs SRH: Vaibhav Sooryavanshi के शतक से राजस्थान ने सनराईजर्स हैदराबाद को दिया 229 का टारगेट
Published - 25 Apr 2026, 09:43 PM | Updated - 25 Apr 2026, 09:53 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां एक 15 साल के युवा खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए महज कुछ ही गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया। वैभव ने 37 गेंदो में 12 छक्के और पांच चौके की मदद से 103 रन बना डाले।
उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के सामने 20 ओवरों में 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए 229 रनों का कठिन लक्ष्य रखा है।
Vaibhav Sooryavanshi का रिकॉर्ड तोड़ पारी

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आज मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उन्होंने मैच की शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वैभव ने अपनी पारी के दौरान पैट कमिंस और ईशान मलिंगा जैसे दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों पर लंबे छक्के जड़े।
15 साल की उम्र में शतक लगाकर उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस पारी ने स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि पिछले साल भी उन्होंने 14 साल की उम्र में यह कारनामा करने में सफल रहे थे।
हैदराबाद के गेंदबाजों की हुई जमकर धुलाई
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उनके लिए पूरी तरह गलत साबित हुआ। वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ ध्रुव जुरेल ने भी मध्यक्रम में तेजी से रन बटोरे।
हैदराबाद के मुख्य गेंदबाज साकिब हुसैन आज काफी महंगे साबित हुए और राजस्थान के बल्लेबाजों ने उनकी लाइन और लेंथ को पूरी तरह बिगाड़ दिया। वैभव ने अपनी पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए, जिससे हैदराबाद की टीम पूरी तरह बैकफुट पर नजर आई।
राजस्थान रॉयल्स ने खड़ा किया 228 रनों विशाल स्कोर
राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 228 रन टांग दिए। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की शतकीय पारी के अलावा अंत के ओवरों में डोनोवन फैरेरा ने भी कुछ ताबड़तोड़ शॉट खेले।
अब हैदराबाद के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य है, जिसे हासिल करना जयपुर की पिच पर बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। राजस्थान के फैंस को उम्मीद है कि उनके गेंदबाज इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करेंगे और टीम को एक और शानदार जीत दिलाएंगे।
Tagged:
RR vs SRH IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर