MI vs LSG Broadcast Details: Star Sports या JioHotstar क्या सही ऑप्शन? जानें किसमें देखने से मिलेगा बेहतर अनुभव
Published - 03 May 2026, 09:39 AM | Updated - 03 May 2026, 09:45 AM
Table of Contents
MI vs LSG Broadcast Details: आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में नीचले क्रम है. मुंबई अभी तक 9 मुकाबलों में 7 हार चुकी है. जिस कारण वह इस सीजन पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. वहीं, लखनऊ 8 मैचों में 6 हार का कारण 10वें नंबर पर काबिज है. दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने सा रहा है.
अब MI vs LSG के बीच यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है. क्योंकि इतने मैच हारने के बाद कोई भी टीम यह नहीं चाहेगी कि फिर से हार मिले. चलिए तो जानते हैं कि यह मुकाबला (MI vs LSG Broadcast Details) किस जगह देखना चाहिए. Star Sports या JioHotstar पर, और किस पर सबसे बेहतर अनुभव मिल सकता है.
MI vs LSG Broadcast Details: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 4 अप्रैल 2026 सोमवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. फिलहाल, दोनों ही टीमें अपनी लाज बचाने की कोशिश में है. क्योंकि, मुंबई और लखनऊ का अंक तालिका में हाल बुरा है. दोनों ही टीमें लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर है. इसके बावजूद MI vs LSG मैच किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं होने वाला है.
MI vs LSG Broadcast Details: किस चैनल पर देखें मैच?
अगल आप स्टेडियम जाए बिना MI vs LSG मैच देखना चाहते हैं तो, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मजा ले सकते हैं. आप बिना किसी परेशानी के आसानी से इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.
भारत में सभी आईपीएल 2026 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध है. खास बात यह कि आप अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा में भी IPL 2026 के सभी मैचों का लुफ्त उठा सकते हैं.
भारत में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का होने वाला मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
MI vs LSG Broadcast Details: JioHotstar ऐप पर देखें मैच
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG Broadcast Details) का लाइव मैच मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर के भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको JioHotstar ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा. फिर लॉग इन करें और 'Sports' टैब पर जाएं. साथ ही आप Google Play Store से ऐप अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, आप को मैच देखने के लिए सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये में भी है.
Star Sports या JioHotstar पर, किस पर मिलेगा अच्छा अनुभव?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के साथ IPL 2026 के लिए सभी मुकाबलों के लिए Star Sports और JioHotstar दोनों ही बेहतरीन हैं. लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस पर देखना चाहते हैं. हालांकि, IPL 2026 में JioHotstar डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए है. जबकि, Star Sports टीवी प्रसारण का मुख्य मंच है. लिहाजा, आप दोनों में से किसी भी जगह पर MI vs LSG मैच देख सकते हैं.
क्या Heinrich Klaasen संन्यास से लेंगे यू-टर्न? रिटायरमेंट के बाद अफ्रीका टीम में वापसी पर दिया जवाब
Tagged:
MI VS LSG IPL 2026 MI vs LSG Broadcast Detailsऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर