MI Playing-XI: पंजाब के खिलाफ मुंबई की खूंखार प्लेइंग इलेवन फाइनल, रोहित, रिकलटन, सूर्या, जैक्स, तिलक, नमन......

Published - 13 May 2026, 04:41 PM | Updated - 13 May 2026, 04:43 PM

Mumbai Indians

आईपीएल 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँचने के कगार पर है और यह दिन-ब-दिन और भी रोमांचक होता जा रहा है। कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच धर्मशाला स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है, जिसे लेकर मुंबई की प्लेइंग 11 अभी से सामने आ गई है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब टीम का मकसद अपने बचे हुए मैचों में विरोधी टीमों को हराकर उनकी राह मुश्किल बनाना होगा। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 कैसी रहने वाली है।

Mumbai Indians केवल तीन मैच जीते इस सीजन

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है, इस साल पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। सीजन 2026 में अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में मुंबई को केवल 3 मैचों में जीत नसीब हुई है, जबकि 8 मैचों में उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को दूसरे छोर से साथ न मिलना टीम की हार की मुख्य वजह रहा है।

कौन हैं Nahid Rana? जो पाकिस्तान का बन चुके काल, अब 150kmph वाले इस पेसर को मिलेगा IPL का टिकट

हार्दिक पांड्या को लेकर चल रही अटकलों पर लगेगा विराम?

हार्दिक पांड्या की कप्तानी इस पूरे सीजन विवादों और चर्चाओं में रही है। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाए जाने के बाद से ही फैंस की नाराजगी हार्दिक पर भारी पड़ी है। लगातार हार के बाद अब क्रिकेट फैंस और दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी लीडरशिप पर सवाल उठा रहे हैं।

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कप्तानी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पंजाब के खिलाफ होने वाले इस मैच में हार्दिक के पास खुद को साबित करने और इन अटकलों को कुछ समय के लिए शांत करने का आखिरी मौका होगा।

PBKS vs MI Today Match Prediction, Match 58- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए मुंबई (Mumbai Indians) की प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम में रोहित शर्मा के साथ रयान रिकलटन या क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर जैसे युवा सितारे टीम को मजबूती देंगे। विल जैक्स को भी खेलते हुए दिखाई देंगे जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

MI संभावित playing 11: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, दिपक चाहर। मुंबई की यह खूंखार टीम अब पंजाब के खिलाफ अपनी खोई हुई फोर्म वापस पाने की कोशिश करेगी।

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians PBKS vs MI IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ब्रेंडन मैकुलम

लॉर्ड्स (Lord's), लंदन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com