Rishabh Pant: IPL 2026 के 23वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरू के स्टेडियम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में हुई. इस हाई वोल्टेज मैच में RCB ने शानदार प्रर्दशन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की.
वहीं, हार के साथ LSG को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा. दरअसल, आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चोटिल हो गए. अब वह अगले मैच से भी बाहर हो गए हैं.
PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए Rishabh Pant
बीती रात RCB और LSG आमने-सामने थे. लेकिन टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही चोटिल होकर मैदान छोड़ गए. जिससे लखनऊ के लिए पारी को संभालना मुश्किल हो गया. पंत पावरप्ले खत्म होने से पहले ही चोटिल हो गए थे. वह रोहित शर्मा की तरह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे.
अब ताजा आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत अब 19 तारीख को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, उनकी हेल्थ पर मैनेजमेंट की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
जोश हेजलवुड की गेंद पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शॉट खेलने की कोशिश की थी. लेकिन गेंद उनकी बाएं हाथ की कोहनी में लगी. इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए. इसके तुंरत बाद फिजियों भी मैदान पर आए, और उन्होंने इलाज किया. लेकिन पंत की हालत देखकर स्पष्ट थी कि वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. वहीं, ऋषभ के जाने के बाद क्रीज पर निकोलस पूरन आए.
लेकिन वह LSG की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और एक रन बनाकर चलते बने. लेकिन आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने मिलकर सम्मानजनकर स्कोर खड़ा किया. आयुष ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए. जबकि, समद ने 28 गेंदों में 39 रन कूटे. लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए ही 15 ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली.
IPL 2026 में LSG का गिरता प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है. लेकिन दो ही मैचों में जीत दर्ज की है. अंक तालिका में LSG सातवें नंबर पर काबिज है. LSG के लिए IPL 2025 भी खास नहीं रहा था. अब यह सीजन भी टीम के लिए अब तक किसी बुरे सपने सा साबित नहीं हो रहा है. अगर पंत अगले कुछ मैचों से बाहर होते हैं तो, फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा झटका होगा.
वहीं, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पांच मुकाबलों में 26.00 की औसत और 122.35 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं.