IPL 2026 के बीच क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, 193 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 16 Apr 2026, 09:33 AM | Updated - 16 Apr 2026, 09:34 AM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. अब तक टूर्नामेंट में 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी में कई दिलचस्प पारियां देखने को मिली है. लेकिन इसी बीच 193 विकेट चटकाने वाले एक स्टार क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.

इस खिलाड़ी ने तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है. जिसे जानने के बाद फैंस भी काफी दुखी हैं.

IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी का रिटायरमेंट

IPL 2026

IPL 2026 के बीच जिस खिलाड़ी ने संन्यास लिया है, वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन हैं. उन्होंने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है.

रूबेल ने बुधवार 15 अप्रैल को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी. उन्होंने लिखा, बांग्लादेश के लिए खेलना सिर्फ एक क्रिकेट नहीं था. बल्कि एक इमोशन था. टीम की जर्सी हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी.

रुबेल ने लिखा, "मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 ODI और 28 T20I खेले हैं. नेशनल टीम मेरा पैशन है. लेकिन एक समय पर मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ना पड़ा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हालाँकि, मैं डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता रहूंगा. मेरे परिवार, दोस्तों, मीडिया वालों और फैंस का शुक्रिया. मुझे विश्वास है कि आप ज़िंदगी भर मेरा साथ देते रहेंगे."

हालांकि, रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है. लेकिन वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

RCB vs LSG: कोहली-रसिख ने रशीद की लखनऊ सुपर जायंट्स को शर्मनाक हार, 5 विकेट से जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रेप का लगा था इल्जाम

रुबेल हुसैन अपने वनडे डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज हैं. उन्होंने 2015 में वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग परफॉर्मेंस के बाद उनके ऊपर से रेप के सारे आरोप भी हटा लिए गए थे. बता दें कि बांग्लादेश का यह खिलाड़ी रेप केस में 3 दिन जेल में सजा भी काट चुका है.

साल 2015 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वह बेल पर छूटकर गया था. जहां, पर उसने ऐसा प्रदर्शन किया कि अपनी देश की जनता का दिल जीत लिया. बाद में इसी कारण रुबेल हुसैन को सभी रेप आरोपों से भी मुक्त कर दिया गया.

रूबेल हुसैन का क्रिकेट करियर

रूबेल हुसैन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 27 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 36 विकट चटकाए हैं. जबकि, 04 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान रूबेल हुसैन ने अपनी गेंद से 129 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाए हैं. वहीं, T20I के 28 मुकाबलों में रूबेल ने 28 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं.

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स में पहले नंबर पर पहुंची आरसीबी, राजस्थान को लगा बड़ा झटका, अंक तालिका में हुए ये बदलाव

Tagged:

bangladesh cricket team Rubel Hossain IPL 2026 Rubel Hossain Retirement
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com