ICC T20I RANKING: साउथ अफ्रीका का स्पिनर बना नंबर-2 गेंदबाज, जानिए किस स्थान पर हैं विराट कोहली...

Published - 15 Feb 2021, 12:46 PM

ICC T20I RANKING: साउथ अफ्रीका का स्पिनर बना नंबर-2 गेंदबाज, जानिए किस स्थान पर हैं विराट कोहली...

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है। जहां, मेहमान साउथ अफ्रीका की टीम को पहले टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था और अब पाकिस्तान ने प्रोटियाज को टी20आई सीरीज में 2-1 से मात दी है। लेकिन इस बीच ताजा आईसीसी टी20आई रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के स्पिन तबरेज शम्सी को बड़ा फायदा हुआ है और वह ताजा रैंकिंग में नंबर-2 पर आ गए हैं।

दूसरे स्थान पर पहुंचे तबरेज शमसी

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीन टी20 आई मैचों की सीरीज में तबरेज शम्सी ने 3 मैचों में 10.17 के औसत से 6 विकेट चटकाए। वह इस सीरीज में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। भले ही वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन अब ताजा आईसीसी रैंकिंग में तबरेज को बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने 3 स्थानों पर छलांग लगाते हुए अब 733 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

हालांकि अभी भी नंबर-1 की बादशाहत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर राशिद खान के हाथों में ही है। वह 736 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

केएल राहुल दूसरे और विराट सातवें स्थान पर

तबरेज शमसी

ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डेविड मलान 915 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चौथे स्थान पर हैं।

वहीं टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली का नाम शामिल है। केएल 816 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा 697 अंकों के साथ विराट सातवें स्थान पर काबिज हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत ने कोरोना वायरस से वापसी के बाद अभी सिर्फ एक टी20 आई सीरीज खेली है, लेकिन धीरे-धीरे जैसे-जैसे भारतीय खिलाड़ी टी20आई सीरीज खेलेंगे तो आपको रैंकिंग में बदलाव देखने को मिलेंगे।

Tagged:

विराट कोहली पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका केएल राहुल
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com