PBKS vs KKR, MATCH REPORT: बैक टू बैक हार के बाद जीती KKR, पंजाब को दी 5 विकेट से मात

Published - 26 Apr 2021, 05:41 PM

kkr

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के बीच आईपीएल 2021 का 21वां मुकाबला खेला गया। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें केकेआर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। परिणामस्वरूप पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रनों का लक्ष्य ही खड़ा कर सकी। जवाब में KKR ने आसानी से लक्ष्य को हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

KKR ने टॉस जीतकर किया फील्डिंग का फैसला

KKR

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नवीनिकरण के बाद पहली बार आईपीएल मैच का आयोजन होने वाला है। इस पिच पर हमने इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट व T20I सीरीज में स्पिन गेंदबाजी का जलवा देखा था। यहां परिस्थितियां पहले फील्डिंग करने वाली टीम के पक्ष में दिखती हैं।

टॉस के लिए KKR के कप्तान इयोन मोर्गन व पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल टॉस के लिए मैदान पर आए। जहां, सिक्का उछला और गिरा कोलकाता नाइट राइडर्स के पक्ष में जहाँ पर उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया।

PBKS ने दिया 124 रनों का लक्ष्य

KKR

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी, क्योंकि KKR के गेंदबाजों ने पंजाब की टीम के चारों खाने चित्त कर दिया। ओपनिंग करने उतरे मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 36 रन ही जोड़ सके।

केएल राहुल 19 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हो गए। इसके बाद मैदान पर आए क्रिस गेल तो आज खाता भी नहीं खोल सके और शिवम मावी की गेंद पर आउट हो गए। नियमित अंतराल पर पंजाब के विकेट गिरते रहे। जिसमें दीपक हूडा 1, मयंक अग्रवाल 31, निकोलस पूरन 19, हेनरिक्स 2, शाहरुख खान 13, क्रिस जॉर्डन 30, रवि बिश्नोई 1 रन पर आउट हो गए। वहीं मोहम्मद शमी व अर्शदीप सिंह 1-1 रन पर नाबाद लौटे। इस तरह पंजाब की टीम अपने 20 ओवर के खेल में 123-9 रन ही बना सकी। ये स्कोर चुनौतीपूर्ण भी नहीं था।

KKR की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा 3, पैट कमिंस-सुनील नरेन 2-2 व शिवम मावी-वरुण चक्रवर्ती 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

KKR ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

KKR

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी, क्योंकि सलामी बल्लेबाज नितीश राणा बिना खाता खोले ही मोइजेज हेनरिक्स का शिकार बन गए। इसके बाद शुभमन गिल भी 9 रन पर आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 32 गेंद पर 41 रनों की शानदार पारी खेली, वह अपनी पारी को आगे बढ़ाते की दीपक हूडा ने शाहरुख खान को कैच पकड़ते हुए राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सुनील नरेन 0 पर आउट हो गए। फिर आंद्रे रसेल 9 गेंद पर 10 रन आउट बनाकर हो गए।

इयोन मोर्गन 40 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं दिनेश कार्तिक 6 गेंद पर 12 रन की पारी खेली। इयोन मोर्गन की कप्तानी पारी ने आज केकेआर को 4 हार के बाद दूसरी जीत दर्ज कर ली। पंजाब की तरफ से हेनरिक्स, शमी, अर्शदीप व दीपक हूडा 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

KKR

Tagged:

आईपीएल 2021 कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com