KKR Playing XI: कोलकाता में बड़े बदलाव! SRH के खिलाफ पथिराना-रचिन रविन्द्र की एंट्री, इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी
Published - 02 May 2026, 03:05 PM | Updated - 02 May 2026, 03:11 PM
Table of Contents
KKR Playing XI: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मौजूदा सीजन में ये दोनों टीमें पहले भी आपस में भिड़ चुकी हैं, जिसमें ऑरेंज आर्मी ने 65 रन के बड़े अंतर से बाजी मारी थी।
अब इस मैच को जीतकर कप्तान अजिंक्य रहाणे न सिर्फ पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे, बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखना चाहेंगे।
बता दें कि, इस मैच में केकेआर खेमा तीन बड़े बदलाव कर सकता है। मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र समेत तीन खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है तो कई फ्लॉप खिलाड़ियों का पत्ता प्लेइंग इलेवन (KKR Playing XI) से कट सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि एसआरएच के खिलाफ कैसी हो सकती है केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन।
KKR Playing XI: इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का खेमा प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव कर सकता है। मौजूदा सीजन में रनों के लिए संघर्ष कर रहे टिम सीफर्ट, रमनदीप सिंह और खराब गेंदबाजी करने वाले वैभव अरोड़ा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। ये तीनों ही खिलाड़ी केकेआर के लिए बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
जबकि इनकी जगह रचिन रवींद्र, तेजस्वी सिंह और मथीशा पथिराना को चांस (KKR Playing XI) मिल सकता है। बता दें कि, पथिराना पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, पथिराना का इस्तेमाल कप्तान रहाणे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कर सकते हैं।
इन बल्लेबाजों पर दिखाएंगे भरोसा
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी बेहद कमजोर रही है, लेकिन राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में फ्लॉप खिलाड़ी भी रन बना सकते हैं। दरअसल, यहां की पिच बैटिंग के अनुकूल मानी जाती है, जहां पर जमकर रनों की वर्षा होती है। ऐसे में कप्तान रहाणे और रचिन रवींद्र पारी (KKR Playing XI) की शुरुआत कर सकते हैं।
जबकि अंगकृष रघुवंशी नंबर तीन और कैमरून ग्रीन को चौथे स्थान पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। रोवमैन पॉवेल को पांचवें क्रम पर बैटिंग का मौका मिल सकता है तो रिंकू सिंह छठे और 7वें पर अनुकूल रॉय को भेजा जा सकता है। आठवें नंबर पर बैटिंग के लिए सुनील नरेन को उतारा जा सकता है, जो कि बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।
SRH vs KKR LIVE: TIME-दोपहर 3:30 बजे, TV चैनल-Star Sports Network, ऑनलाइन Streaming-JioHotstar ऐप
गेंदबाजी विभाग कमजोर
मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी गेंदबाजी रही है, जो कि बेहद कमजोर दिख रही है। हालांकि, मथीशा पथिराना के आने के बाद टीम का बॉलिंग अटैक थोड़ा शक्तिशाली दिखा है तो कार्तिक त्यागी को भी एक ऐसा जोड़ीदार मिल सकता है, जो कि दूसरे छोर (KKR Playing XI) से भी निरंतर दबाव बना सके।
वहीं, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग का नेतृत्व करेंगे। जबकि जरूरत पड़ने पर कप्तान रहाणे कैमरून ग्रीन को इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि 140 की गति से गेंदबाजी करते हैं। वहीं, रचिन के रूप में एक लेफ्ट आर्म स्पिनर का विकल्प (KKR Playing XI) भी कप्तान रहाणे के पास उपलब्ध रहेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रवींद्र, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर