PSL के बीच पाकिस्तान में क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ ड्रोन अटैक, 3 खिलाड़ी घायल, अब जिंदगी-मौत की लड़ रहे जंग

Published - 02 May 2026, 01:53 PM | Updated - 02 May 2026, 02:04 PM

PSL

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच ही आतंकवादियों ने एक क्रिकेट ग्राउंड पर ड्रोन से हमला किया है, जिसमें 3 खिलाड़ी घायल हो गए हैं। यह प्लेयर अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

यह हादसा पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ था, जहां आतंकियों ने खेल के मैदान को अपना निशाना बनाया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शुक्रवार को बाजौर जिले के मामोंड इलाके में आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ, उस वक्त मैदान में एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा था।

PSL के बीच हुआ आतंकी हमला

PSL

आतंकियों ने मैदान पर हमले के लिए क्वाडकॉप्टर ड्रोन का इस्तेमाल किया था, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मारा जा सके। इस आतंकी हमले में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हमले के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों के भी अफरा-तफरी मच गई और तुरंत घायलों को अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां पर उपचार जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के पीछे 'फितना अल-ख्वारिज' का हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि, पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को इसी नाम से बुलाती है। बाजौर के डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि मार्च और अप्रैल के दौरान मामोंड और सालारजई इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे गए थे। जबकि अब ड्रोन से हमला किया गया है।

अफगान तालिबान पर लगाए आरोप

बाजौर डिप्टी कमिश्नर ने आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान की ओर से सीमा पार से हुई फायरिंग में तीन महिलाओं और छह मासूम बच्चों की जान चली गई थी। पाकिस्तान के सुरक्षा बल इन आतंकी संगठनों और अफगान तालिबान को युद्ध के मैदान पर करारा जवाब दे रहे हैं। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्वाडकॉप्टरों का इस्तेमाल नागरिकों को निशाना बनाने और उनमें दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की घटनाओं के वीडियो सबूत पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला जानबूझकर क्रिकेट मैच के दौरान किया गया था।

SRH vs KKR Pitch Report: फिर बनेगा 250+ या इस बार 150 में लुढ़क जाएगी टीम! पिच का असली मिजाज आया सामने

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच नहीं चल रहा ठीक

बता दें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों पड़ोसी देशों के बीद दुश्मनी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, कभी पाकिस्तान को अफगानिस्तान का पक्का दोस्त माना जाता था, लेकिन अब ये दोनों एशिया में किसी दुश्मन से कम नहीं हैं। तालिबान सरकार लगातार आरोप लगा रही है कि पाकिस्तान उनपर हमला कर रहा है और उनके मासूम नागरिकों को मार रहा है।

जबकि हाल ही में अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को एक हमला किया गया, जिसमें 7 लोगों की मौत और 75 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा पाकिस्तान वायू सेना भी सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए अफगान के मासूम लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। यही कारण है कि दोनों देशों के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

Sameer Rizvi की गर्लफ्रेंड Yesha Sagar की कुल नेटवर्थ कितनी? कहां हुआ जन्म, कहां से की पढ़ाई, जानें सबकुछ

Tagged:

PSL Pakistan Cricket News Drone attack
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com