CSK के खिलाफ से पहले काव्या मारन की टेंशन खत्म, स्टार खिलाड़ी को खेलने के लिए मिली हरी झंडी

Published - 16 Apr 2026, 01:02 PM | Updated - 16 Apr 2026, 01:06 PM

Kavya Maran

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी अब पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं।

उनकी स्कैन रिपोर्ट्स पूरी तरह क्लियर आई हैं, जिसका मतलब है कि वह अब बिना किसी प्रतिबंध के आईपीएल खेल सकेंगे। काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम के लिए यह खबर किसी संजीवनी से कम नहीं है।

पैट कमिंस की वापसी ने बढ़ाई Kavya Maran की मुस्कान

CUMMINS

पिछले कुछ दिनों से सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में पैट कमिंस की चोट को लेकर काफी चिंता बनी हुई थी। टीम की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) इस बात को लेकर परेशान थीं क्योंकि टीम अपने पहले चार मुकाबले खेलकर केवल एक में जीत दर्ज की थी, इसलिए टीम की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

कमिंस की मेडिकल रिपोर्ट में कोई इंजरी नहीं पाई गई है और उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। कमिंस अगले दो दिनों के भीतर भारत पहुंच जाएंगे और सीधे हैदराबाद के कैंप से जुड़ेंगे। काव्या मारन (Kavya Maran) जानती हैं कि कमिंस न केवल एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कमाल का रहता है।

उनकी वापसी से न केवल गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा, बल्कि टीम के बाकी खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बढ़ जाएगा। हैदराबाद के फैंस भी अपने कप्तान को मैदान पर वापस देखने के लिए बेताब हैं।

पाकिस्तानी दिग्गज ने खुद के देश को धोया! PCB को आईना दिखाते हुए बोला 'तुम्हारे पास सिर्फ IPL के रिजेक्टड प्लेयर है...'

चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद की रणनीति

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबला हमेशा ही कड़ा होता है। ऐसे में पैट कमिंस का फिट होना काव्या मारन (Kavya Maran) के लिए रणनीतिक तौर पर बहुत बड़ी राहत है। सीएसके की बल्लेबाजी इस समय फॉर्म में है, और उन्हें रोकने के लिए कमिंस जैसा अनुभवी और चतुर गेंदबाज होना बहुत जरूरी है।

काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम अब नई ऊर्जा के साथ अपनी अगली योजना पर काम कर रही है। पैट कमिंस के आने से हैदराबाद का तेज गेंदबाजी विभाग अब काफी संतुलित नजर आ रहा है। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के साथ कमिंस की तिकड़ी चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।

साथ ही, कमिंस निचले क्रम में आकर बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं, जो मैच का रुख बदल सकता है। काव्या मारन (Kavya Maran) को पूरी उम्मीद है कि कमिंस के नेतृत्व में टीम इस बार चेन्नई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करेगी।

IPL 2026 में क्रुणाल पांड्या ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी

हैदराबाद का आईपीएल 2026 में फिका प्रदर्शन

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। काव्या मारन (Kavya Maran) ने ऑक्शन में काफी सोच-समझकर कोर टीम तैयार की थी, अगर पिछले राजस्थान वाली मैच को छोड़ दे तो टीम अपने हाइऐस्ट टोटल को डिफेंड करने में विफल रही थी, यानी गेंदबाजी में संघर्ष करते दिखी थी।

अब जब कप्तान पैट कमिंस फिट होकर लौट रहे हैं, तो टीम का मुख्य लक्ष्य अंक तालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है। काव्या मारन मैदान पर अक्सर अपनी टीम का जोश बढ़ाते हुए देखी जाती हैं, और कमिंस की वापसी ने उनके इस भरोसे को और पक्का कर दिया है।
हैदराबाद का अगला मुकाबला चेन्नई से है और यह जीत उन्हें अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार रख सकती है।

टीम का फोकस अब केवल जीत की लय बरकरार रखने पर है। अगर कमिंस अपनी पुरानी फॉर्म में गेंदबाजी करते हैं, तो सनराइजर्स हैदराबाद इस बार प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार बन सकती है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले पर टिकी हैं।

Tagged:

pat cummins SRH kavya maran IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंडियन प्रीमीयर लीग

आरसीबी ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com