MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) पहले ही उपलब्ध नहीं थे और अब तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए हैं।
कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबले में खलील अहमद की चोट ने टीम की रणनीति और संतुलन दोनों को प्रभावित किया है। ऐसे समय में जब टीम लय पकड़ने की कोशिश कर रही है, यह चोट चिंता का विषय बन गई है।
MS Dhoni के बाद चोटिल हुआ यह खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में खलील अहमद अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे, लेकिन 17वें ओवर की आखिरी गेंद डालते समय उनकी दाहिनी जांघ में खिंचाव आ गया। वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सका और मैदान छोड़ना पड़ा।
उनकी जगह गुरजपनीत सिंह ने ओवर पूरा किया, लेकिन चौका लगने से दबाव बढ़ गया। इस घटना ने मैच के बीच में ही CSK की गेंदबाजी योजना को प्रभावित कर दिया। पहले MS Dhoni अब खलील अहमद की गैरमौजूदगी से चेन्नई को झटका लगा है.
पावरप्ले में खलील का असरदार प्रदर्शन
चोट से पहले खलील ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 17 रन देकर सुनील नरेन को आउट किया। नरेन का विकेट बेहद अहम था क्योंकि वह तेज़ शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस सफलता ने CSK को मैच में शुरुआती बढ़त दिलाई और बाद में गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा।
रणनीति और प्लानिंग से मिली सफलता
खलील अहमद ने मैच के बाद बताया कि नरेन को आउट करना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने अराउंड द विकेट की गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज़ के दिमाग में भ्रम पैदा किया।
टीम मीटिंग में पहले ही तय किया गया था कि किस तरह के एंगल और लेंथ का इस्तेमाल करना है। इस स्पष्ट योजना के कारण गेंदबाजी यूनिट का प्रदर्शन बेहतर रहा और विपक्षी टीम पर दबाव बना।
वापसी को लेकर बना सस्पेंस
फिलहाल खलील अहमद की चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले उनकी फिटनेस पर फैसला लिया जाएगा। CSK को उम्मीद होगी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर न हो, क्योंकि उनकी मौजूदगी टीम के गेंदबाज़ी संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। उनकी जल्द वापसी टीम की आगे की राह को आसान बना सकती है।