KAR vs ISL Today Match Prediction, Match 25: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Published - 16 Apr 2026, 11:09 AM | Updated - 16 Apr 2026, 11:13 AM

KAR vs ISL Today Match Prediction
KAR vs ISL PSL 2026

KAR vs ISL Today Match Prediction: कराची किंग्स ने टूर्नामेंट में लगातार 3 मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन कराची को पिछले 2 मैचों में निराशा हाथ लगी है। जिसके चलते वह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में कराची किंग्स 188 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद भी 4 विकेट से हार गई। कराची की तरफ से इस मैच में साद बेग, मोईन अली और अब्बास अफरीदी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

दूसरी तरफ इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम को भी लगातार 3 मैच जीतने के बाद पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ ही 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस्लामाबाद 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। क्रिस ग्रीन और डेवॉन कॉनवे इस्लामाबाद की तरफ से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मैच में दोनों टीमें अपनी जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KAR vs ISL Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (KAR vs ISL Match Details):

मैचकराची किंग्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड
स्टेडियमनेशनल स्टेडियम, कराची
मैच की तारीख16 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगtapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KAR vs ISL Head-to-Head):

  • कुल मैच: 10

  • कराची किंग्स ने जीते: 0

  • इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीते: 10

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (KAR vs ISL Recent Form):

कराची किंग्स: L, L, W, W, W

इस्लामाबाद यूनाइटेड: L, W, W, W, L

इस्लामाबाद यूनाइटेड की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (KAR vs ISL Pitch Report- नेशनल स्टेडियम, कराची)

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले मैच में अच्छा स्कोर देखने को मिला है। यहां PSL टूर्नामेंट के 48 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 30%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत70%
औसत स्कोर 175
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

KAR vs ISL Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर इस्लामाबाद यूनाइटेड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत की संभावना


KAR vs ISL Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर कराची किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (KAR vs ISL Playing XI Today):

कराची किंग्स प्लेइंग-XI:

रीज़ा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, आज़म खान (विकेटकीपर), मोइन अली (कप्तान), खुशदिल शाह, अब्बास अफ़रीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, इहसानुल्लाह

इस्लामाबाद यूनाइटेड प्लेइंग-XI:

डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, हैदर अली, मार्क चैपमैन, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन (कप्तान), रिचर्ड ग्लीसन, मेहरान मुमताज, सलमान इरशाद

टॉप बल्लेबाज (KAR vs ISL Top Scorer Prediction):

  • डेवॉन कॉनवे ने पिछले मैच में 31 गेंदों में 45 रन बनाए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 5 पारियों में 154 रन बना चुके हैं। इनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए ये इस मैच में भी टॉप रन स्कोरर रह सकते हैं।

  • समीर मिन्हास इस्लामाबाद के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। यह 164.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 5 पारियों में 202 रन बना चुके हैं।

टॉप गेंदबाज (KAR vs ISL Top Bowler Prediction):

  • क्रिस ग्रीन इस्लामाबाद के तरफ से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इन्होंने 6.67 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • हसन अली काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। पावर प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। कराची किंग्स की तरफ से अभी तक 4 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं।

KAR vs ISL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

कराची किंग्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड को आगे माना जा रहा है। इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के तरफ से डेवॉन कॉनवे, समीर मिन्हास, मार्क चैपमैन और क्रिस ग्रीन अच्छी फार्म में है।

कराची किंग्स के जीतने की संभावना: 30%

इस्लामाबाद यूनाइटेड के जीतने की संभावना: 70%

PSL 2026: कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड स्क्वाड:

कराची किंग्स: रीज़ा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, आज़म खान (विकेटकीपर), मोइन अली (कप्तान), खुशदिल शाह, अब्बास अफ़रीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, इहसानुल्लाह, डेविड वार्नर, मोहम्मद हमज़ा, आकिब इलियास, खुज़ैमा तनवीर, शाहिद अज़ीज़, रिज़वानुल्लाह, मीर हमज़ा, हारून अरशद

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन (कप्तान), इमाद वसीम, मेहरान मुमताज, सलमान इरशाद, रिचर्ड ग्लीसन, शादाब खान, दीपेंद्र सिंह ऐरी, समीन गुल, एंड्रीज गौस, मोहम्मद हसनैन, सलमान मिर्जा, शमर जोसेफ, मोहसिन रियाज, हमजा सज्जाद, निसार अहमद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Islamabad United karachi kings KAR vs ISL Today Match Prediction KAR vs ISL
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com