IPL 2026 Points Table : CSK की धमाकेदार जीत से मचा हलचल, KKR फिर फिसली नीचे , देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 15 Apr 2026, 08:58 AM | Updated - 15 Apr 2026, 09:01 AM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले (CSK vs KKR) में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए CSK ने संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना पाए। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ी हैं , जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी निचले पायदान पर बनी हुई है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) का हाल।

IPL 2026 Points Table: RR टॉप पर, PBKS और RCB का दबदबा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ताज़ा अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +0.889 है। पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर है, जिसने 4 में से 3 मुकाबले जीतकर 7 अंक जुटाए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे नंबर पर है, टीम के 6 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.148 है, जो काफी मजबूत स्थिति दिखाता है।

टॉप-4 की रेस में SRH और DC के बीच कड़ी टक्कर

सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 2 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। टीम के 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.576 है। दिल्ली कैपिटल्स भी 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। हालांकि उनका नेट रन रेट +0.322 होने की वजह से वे SRH से पीछे हैं। दोनों टीमों के बीच टॉप-4 में बने रहने की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

मिड टेबल से लेकर बॉटम तक टीमों का हाल

CSK

गुजरात टाइटंस IPL 2026 Points Table में छठे स्थान पर है, टीम के 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट -0.029 है। लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें नंबर पर है, उनके भी 4 अंक हैं लेकिन NRR -0.427 है। चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर है। टीम ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और 4 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.846 है। मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है, टीम के 2 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.772 है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे नीचे 10वें स्थान पर है, टीम के सिर्फ 1 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -1.383 है।

यहां देखें IPL 2026 Points Table अपडेट

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1राजस्थान रॉयल्स (RR)54108+0.889
2पंजाब किंग्स (PBKS)43117+0.512
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)43106+1.148
4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)52304+0.576
5दिल्ली कैपिटल्स (DC)52304+0.322
6गुजरात टाइटंस (GT)52304-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)52304-0.427
8चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)52304-0.846
9मुंबई इंडियंस (MI)51402-0.772
10कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)50411-1.383

ये भी पढ़े : Praful Hinge Net Worth: नेटवर्थ, कार कलेक्शन, बंगलो... प्रफुल हिंगे की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान, लग्जरी लाइफ का खुलासा

Tagged:

CSK vs KKR IPL 2026 IPL 2026 Points Table
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com