CSK vs KKR : “हार के रिकॉर्ड्स में फंसी KKR, CSK ने लिखी नई कहानी , मैच के हर बड़े रिकॉर्ड पर नजर
CSK vs KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले (CSK vs KKR) में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए CSK ने संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और डेवल्ड ब्रेविस के शानदर बल्लेबाज़ी की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाये।
जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं और अपने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज़ की , वही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले (CSK vs KKR) में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं, आइए एक नजर डालते हैं मैच में बने सभी अहम रिकॉर्ड्स पर।
CSK vs KKR मैच में बने सभी अहम 8 रिकॉर्ड्स पर एक नज़र :
1. CSK की पारी का विश्लेषण (एंड के हिसाब से)
वी. पट्टाभिरामन गेट एंड से चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.1 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बनाए, जहां रन रेट 12.1 रहा। इस दौरान 5 अतिरिक्त रन दिए गए, जिनमें 4 वाइड शामिल थे।
वहीं अन्ना पैवेलियन एंड से 7.1 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बने, जहां रन रेट 7.1 रहा। इस छोर से 10 अतिरिक्त रन दिए गए, जिनमें 7 वाइड शामिल थे।
2. KKR के स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन (एंड के हिसाब से)
वी. पट्टाभिरामन गेट एंड से स्पिनर्स को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 2 ओवर में 23 रन दिए, उनकी इकॉनमी 11.5 रही, जबकि कोई वाइड नहीं फेंकी गई।
अन्ना पैवेलियन एंड से स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए, उनकी इकॉनमी 5.12 रही और 4 वाइड डाली गईं।
192/5 का स्कोर IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है, जिसमें किसी भी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा रन नहीं बनाए। इससे पहले 2012 में विशाखापट्टनम में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ उन्होंने 193/6 का स्कोर बनाया था।
3. CSK की पारी का ओवर-वाइज प्रदर्शन
पहले 6 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 72 रन बनाए, जहां रन रेट 12.0 रहा।
7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 1 विकेट खोकर 70 रन जोड़े, जहां रन रेट 7.77 रहा।
आखिरी 5 ओवर (16-20) में CSK ने 2 विकेट खोकर 50 रन बनाए और रन रेट 10.0 रहा।
4. KKR की गेंदबाजी का पूरा विश्लेषण
आज के मैच में KKR के तेज गेंदबाजों ने 10 ओवर में 120 रन देकर 3 विकेट लिए, उनकी इकॉनमी 12.0 रही।
वहीं स्पिन गेंदबाजों ने 10 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और उनकी इकॉनमी 6.8 रही, जो कि काफी किफायती प्रदर्शन माना जाएगा।
5. आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
- 25 – MI vs KKR (36 मैच)
- 21 – CSK vs RCB (36 मैच)
- 21 – KKR vs PBKS (36 मैच)
- 21 – MI vs CSK (39 मैच)
- 21 – MI vs DC (38 मैच)
- 21 – CSK vs KKR (32 मैच)*
6. आईपीएल में किसी एक वेन्यू पर किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
- 11 – MI vs KKR, वानखेड़े (13 मैच)
- 9 – KKR vs PBKS, कोलकाता (15 मैच)
- 9 – SRH vs PBKS, हैदराबाद (10 मैच)
- 9 – CSK vs KKR, चेन्नई (13 मैच)*
7. आईपीएल में KKR की सबसे लंबी हार की लड़ी
- 9 मैच – 2009
- 6 मैच* – 2025-26
- 6 मैच – 2019
- 5 मैच – 2022
8. पहली बार ऐसा हुआ है कि KKR आईपीएल सीजन के शुरुआती पांच मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़े : संघर्ष, सपने और सफलता की कहानी! मां ने गहने बेचे, आर्मी में जाने का सपना, Sakib Hussain का सफर कर देगा भावुक
Tagged:
CSK vs KKR IPL 2026 CSK vs KKR Match Stats