CSK vs KKR: नूर अहमद की फिरकी का जादू, CSK ने KKR को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Published - 15 Apr 2026, 09:05 AM | Updated - 15 Apr 2026, 09:10 AM

CSK Vs KKR

आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले (CSK vs KKR) में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर , अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए CSK ने संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और डेवल्ड ब्रेविस के शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाये।

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं और अपने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज़ की , वही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा।

CSK की मजबूत बल्लेबाजी, 192 रन का बड़ा स्कोर

टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाल लिया।

संजू सैमसन ने 48 रनों की जिम्मेदार पारी खेलते हुए टीम को स्थिरता दी, वहीं आयुष म्हात्रे ने तेज़ 38 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा। इसके अलावा डेवल्ड ब्रेविस ने 41 रनों का अहम योगदान दिया, जिससे टीम का स्कोर मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने नाबाद 13 रन बनाकर पारी को बेहतरीन तरीके से खत्म किया और टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की बात करें तो सबसे सफल गेंदबाज कार्तिक त्यागी रहे, जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला।

CSK vs KKR: लक्ष्य से दूर रही केकेआर, इस सीजन की मिली चौथी हार

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर (CSK vs KKR) की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 13 रन के स्कोर पर फिन एलन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद सुनील नरेन ने 24 रन बनाकर कुछ तेजी दिखाने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और टीम 29 रन पर दूसरा झटका खा बैठी।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभालने की कोशिश करते हुए 28 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 रनों की अहम पारी खेली। दोनों के बीच साझेदारी से केकेआर मैच में वापसी करती दिखी, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, टीम लगातार दबाव में आ गई।

मिडिल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज़ पूरी तरह नाकाम रहे। ग्रीन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि रिंकू सिंह सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके आउट होते ही केकेआर का स्कोर 90/6 हो गया और टीम मुकाबले से लगभग बाहर हो गई।

इसके बाद रमनदीप सिंह और रोवमान पॉवेल ने पारी को संभालते हुए टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। रमनदीप सिंह ने 35 रन और रोवमान पॉवेल ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी जरूर हुई, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में केकेआर लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी।

अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए और 32 रनों से मुकाबला हार गई। इस हार के साथ ही केकेआर (CSK vs KKR) को 5 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

CSK की जीत के हीरो बने नूर अहमद, फिरकी से KKR का मिडिल ऑर्डर ध्वस्त

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs KKR) की जीत में नूर अहमद ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और KKR के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तोड़ दिया। नूर अहमद ने अजिंक्य रहाणे (28), रिंकू सिंह (6) और कैमरन ग्रीन (0) को आउट कर मैच का रुख CSK की ओर मोड़ दिया।

उनकी कसी हुई गेंदबाजी के चलते KKR 193 रनों के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। उनका यह स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और CSK की लगातार दूसरी जीत की नींव रखी।

इसके अलावा अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जबकि खलील अहमद और अकील होसैन को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: VIDEO: Praful Hinge के माता-पिता कैमरे के सामने हुए भावुक, खुशी के आंसुओं के साथ बोले 'हमारे पास....'

Tagged:

CSK vs KKR cricket news IPL 2026 CSK vs KKR Match Report
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com